चोट के कारण मयंक यादव हुए IPL 2023 से बाहर, LSG ने उनकी जगह अर्पित गुलेरिया को किया टीम में शामिल
अर्पित गुलेरिया ने हिमाचल प्रदेश के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू किया था।
अद्यतन - Apr 15, 2023 11:37 am

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी चोट के कारण इस लीग से बाहर हो गए थे। वहीं आईपीएल शुरू होने बाद भी खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। बता दें हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मयंक यादव भी आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
मयंक यादव की जगह लखनऊ की टीम ने अर्पित गुलेरिया को टीम में शामिल किया है। बता दें शनिवार को लखनऊ ने उन्हें मयंक यादव के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना जो आगे की मैच में इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
अंकित गुलेरिया ने 15 फर्स्ट क्लास मैच और 12 लिस्ट ए मैच खेले हैं
अर्पित गुलेरिया की अगर क्रिकेट करियर की बात करे तो उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था, हालांकि वह अब सर्विसेज के लिए खेलते हैं। उन्होंने 15 फर्स्ट क्लास मैच और 12 लिस्ट ए मैच खेले हैं। बता दें उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में 44 विकेट और लिस्ट ए मैच में 11 विकेट चटकाए हैं।
दरअसल अर्पित गुलेरिया को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि अभी तक उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है और आगे भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। अर्पित गुलेरिया की तरह मयंक यादव का भी आईपीएल में अब तक डेब्यू नहीं हुआ।
वहीं अगर आईपीएल 2023 में लखनऊ टीम की बात करें तो इस टीम का प्रदर्शन इस सीजन में भी अभी तक बेहतरीन रहा है। इस सीजन में लखनऊ ने चार मैच खेले हैं, जिनमें तीन मैच में इस टीम को जीत हासिल हुई है और एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पॉइंट्स टेबल में लखनऊ 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। बता दें लखनऊ अपना अगला मुकाबला 15 अप्रैल यानी आज पंजाब किंग्स के साथ खेलेगी।