SRH vs LSG: लखनऊ ने एक तरफा मैच में हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने दिखाया शानदार खेल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH vs LSG: लखनऊ ने एक तरफा मैच में हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने दिखाया शानदार खेल 

क्रुणाल पांड्या ने मैच में 3 विकेट लेने के अलावा 34 रन भी बनाए

Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)
Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, SRH vs LSG: आईपीएल 2023 का 10वां मैच आज 7 अप्रैल शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में एक तरफा अंदाज में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया है।

तो वहीं लखनऊ को यह मैच जिताने में हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, पहले उन्होंने गेंदबाजी में 3 बड़े विकेट झटके तो उसके बाद बल्लेबाजी में 34 रनों का योगदान दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एक दम गलत साबित हुआ। लखनऊ की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई।

बता दें कि हैदराबाद की ओर से मैच में सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी राहुल त्रिपाठी ने खेली, और विकेटकीपर अनमोलप्रीत सिंह ने 31 व अब्दुल समद ने 21 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 3 विकेट क्रुणाल पांड्या ने लिए। इसके अलावा 2 विकेट अमित मिश्रा और यश ठाकुर व रवि विश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी तरफ हैदराबाद से मिले 122 रनों के लक्ष्य को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि लखनऊ की ओर से बल्लेबाजी में केएल राहुल ने 35 तो क्रुणाल पांड्या ने 34 रनों को योगादान दिया।

साथ ही आईपीएल 2023 में इस दूसरी जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान पर जगह बना ली है। इस समय उसके 3 मैचों में 2 जीत व 1 हार के बाद 4 अंक हैं।

देंखे लखनऊ की जीत के बाद फैंस के रिएक्शन

 

close whatsapp