IPL 2023: मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच होंगे मार्क बाउचर, फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि

IPL का पिछला सत्र टीम के लिए काफी निराशाजनक रहा था जिसकी वजह से यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

Advertisement

Mark Boucher. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

मुंबई इंडियंस (MI) प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। IPL का पिछला सत्र टीम के लिए काफी निराशाजनक रहा था जिसकी वजह से यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसी के साथ टीम के पूर्व हेड कोच महेला जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ़ परफॉर्मेंस का पद सौंपा गया है।

Advertisement
Advertisement

यही नहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को क्रिकेट डेवलपमेंट के ग्लोबल हेड का पद सौंपा गया है। बता दें, अभी कुछ ही दिन पहले मार्क बाउचर ने यह बयान दिया था कि वो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे देंगे, जिसके बाद ऐसी आशंका लगाई जा रही थी कि मुंबई इंडियंस उनको अपनी टीम का हेड कोच नियुक्त कर सकती है।

इससे पहले ऐसा भी कहा गया था कि मार्क बाउचर आगामी SA20 लीग में मुंबई इंडियंस (MI) केपटाउन फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ में भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन फ्रेंचाइजी ने हाल ही में साइमन कैटिच को मुख्य कोच और हासिम अमला को बल्लेबाज कोच के रूप में नियुक्त किया। अब देखना यह होगा कि क्या मार्क बाउचर के आने से टीम के प्रदर्शन में कुछ बदलाव देखने को मिलता है या नहीं।

ये रहा मुंबई इंडियंस का आधिकारिक बयान

16 सितंबर को मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की कि मार्क बाउचर टीम के नए हेड कोच होंगे।

बता दें, मार्क बाउचर ने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका टीम के हेड कोच का पद संभाला था। उनकी कोचिंग में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके रहते प्रोटियाज ने 10 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की, जिसमें इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत भी शामिल है।

टीम इस समय ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में भी बाउचर के काेच रहते टीम ने अब तक 12 वनडे और 23 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं।

Advertisement