RCB vs LSG, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 30, 2023 9:58 अपराह्न

आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इकाना स्पोर्ट्स सिटी में 1 मई को खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 21 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 56 रनों से जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस वक्त 8 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवे पायदान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 10 अंको के साथ तीसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ बनाम सुपर जायंट्स
दिन और समय- 1 मई, शाम 7ः30 बजे
जगह- भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्पोर्ट्स सिटी, लखनऊ
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(RCB vs LSG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन है। इस सीजन खेले गए पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 193 रन बोर्ड पर लगाए थे, जो इस सीजन इस पिच पर हाईस्ट टोटल हैं। टॉस जीतने वाले कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकते हैं, क्योंकि इस पिच पर रन चेज करना आसाना होगा।
(RCB vs LSG) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड:
आईपीएल लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं। जिसमें RCB ने तीन और LSG ने एक बार जीत दर्ज की है।
(RCB vs LSG) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, डेविड विली, ग्लेन मैक्सवेल, माहिपाल लोमरोर, मनोज भांगड़े, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, सोनू यादव, वानिंदु हसरंगा, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, फिन एलन, आकाश दीप, अविनाश सिंह, हर्षल पटेल, हिमांशु शर्मा, जोश हेजलवुड, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, राजन कुमार, सिद्धार्थ कौल, विजय कुमार वैशाक, वेन पार्नेल
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
आयुष बडोणी, केएल राहुल (कप्तान), मनन वोहरा, डेनियल सेम्स, दीपक हुड्डा. करन शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक माकंड, रोमारियो शेफर्ड, स्वपनिल सिंह, निकोलस पूरन, क्विंटन डिकॉक, अमित मिश्रा, अर्पित गुलेरिया, आवेश खान, जयदेव उनादकट, मार्क वुड, मोहसीन खान, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह
(RCB vs LSG) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, माहिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, आयुष बडोणी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर
(RCB vs LSG Probable Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
फाफ डु प्लेसिस:
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस ने 7 गेंदो में एक चौके और 2 छक्को की मदद से 17 रनों की पारी खेली थी। ऑरेंज कैप की रेस में 8 मैचों में 422 रन बनाकर फाफ डु प्लेसिस दूसरे पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
नवीन उल हक:
पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में नवीन उल हक ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में नवीन उल हक होम ग्राउंड में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।