CSK vs KKR, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 61वां मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - May 13, 2023 9:29 pm

Chennai Super Kings (CSK) vs Kolkata Knight Riders (KKR), Match Prediction: आईपीएल के जारी 16वें सीजन का 61वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि यह मैच दोनों टीमों के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपाॅक में होने जा रहा है।
बता दें कि प्लेऑफ में पहुंचने के नजरिए कोलकाता के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। तो वहीं इस मैच को जीतते ही चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
मैच जानकारी (Match Details):
तारीख व दिन– 14 मई, रविवार
स्थान- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
मैच शुरू होने का समय– शाम 7.30 बजे से
मौसम– साफ रहेगा
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– चेन्नई
मैच के लिए दोनों टीमों (CSK vs KKR) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
ऋतुराज गायकवाड़, डेवाॅन काॅन्वे, अंबाती रायडु, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):
रिंकू सिहं, जेसन राॅय, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, अनुकुल राॅय, वेंकटेश अय्यर, रहमनउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
CSK vs KKR पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभी तक हुए मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर मदद मिलती हुई नजर आ रही है। पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन रहा है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकता है।
CSK vs KKR मैच प्रिडिक्शन, चेन्नई सुपर किंग्स जीत सकती है मैच:
चेन्नई सुपर किंग्स मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है, पावरप्ले में टीम 50 से 60 और कुल स्कोर 180 से 190 के बीच बना सकती है। मैच में चेन्नई की जीत होगी।
दूसरी स्थिति में कोलकाता टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है, पावरप्ले में टीम 50 से 60 और कुल स्कोर 170 से 180 के बीच बना सकती है। मैच में चेन्नई की जीत होगी।