GT vs SRH आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

GT vs SRH, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 का 62वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

GT vs SRH (Photo Source" BCCI/IPL)
GT vs SRH (Photo Source” BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 62वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

गुजरात टाइटंस इस वक्त 16 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 8 अंको के साथ नौवें पायदान पर है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए गुजरात टाइटंस आगामी मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला हारती है तो टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

दिन और समय- 15 मई, शाम 7ः30 बजे

जगह- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(GT vs SRH) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन है। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में भी पिच बल्लेबाजों को सहायता प्रदान करते हुए नजर आएगी। वहीं खेल के बीच में स्पिनर्स कारगार साबित होते हुए नजर आएंगे।

पिछला मुकाबला इस मैदान में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ 171 रन ही बना पाई थी और गुजरात ने 56 रनों से जीत दर्ज की थी।

(GT vs SRH) गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (Head to Head):

आईपीएल लीग में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें गुजरात टाइटंस ने एक और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की है।

(GT vs SRH) गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वॉड(Full Squad):

गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):

अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, दासुन शनाका, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ओडियन स्मिथ, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, श्रीकर भरत, मैथ्यू वेड, उरविल पटेल, अलजारी जोसेफ, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, साई किशोरे, शिवम मावी, यश दयाल

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad):

अब्दुल समद, एडन मार्करम (कप्तान), अमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, नीतिश कुमार रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, सामर्थ व्यास, अभिषेक शर्मा, मार्को जेनसेन, मयंक दागर, सानवीर सिंह, विवरांत शर्मा, वाशिंगटन सुदंर, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, उपेंद्र यादव, आदिल रशीद, अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, मयंद मारकंडे, टी. नटराजन, उमरान मलिक

(GT vs SRH) गुजरात टाइटंस सनराइजर्स हैदराबाद (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):

शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad):

अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक

(GT vs SRH Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

शुभमन गिल:

शुभमन गिल मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में मात्र 6 रन पर आउट हो गए थे। अहमदाबाद में खेले गए पिछले मुकाबले में शुभमन गिल ने 51 गेंदो में 94 रनों की नाबाद पारी खेली थी। शुभमन गिल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

राशिद खान:

राशिद खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। वहीं अहमदाबाद में खेले गए पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

गुजरात टाइटंस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

Check Here👉  GT vs SRH Dream 11 Prediction

 

close whatsapp