CSK vs MI: 'आंकड़ो के हिसाब से तो मैच मुंबई ही जीतेगी'- मैच से पहले युसूफ पठान की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs MI: ‘आंकड़ो के हिसाब से तो मैच मुंबई ही जीतेगी’- मैच से पहले युसूफ पठान की बड़ी भविष्यवाणी

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुए 10 मुकाबलों में मुंबई ने 7 मुकाबले जीते हैं।

Chennai Super Kings Yusuf Pathan Mumbai Indians (Photo Source: Twitter)
Chennai Super Kings Yusuf Pathan Mumbai Indians (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड में वापसी करना चाहेगी।

CSK और मुंबई इंडियंस के एनकाउंटर से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी युसूफ पठान का कहना है कि, वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद फैंस महेंद्र सिंह धोनी का करिश्मा देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत दर्ज करती हुई नजर आएगी।

मुंबई को होम ग्राउंड में हराना मुश्किल है- युसूफ पठान

युसूफ पठान ने मुंबई और CSK के मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘मुंबई के फैंस हमेशा चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी उनका मनोरंजन करें। लेकिन मैं चाहता हूं कि मुंबई इंडियंस यह मैच जीते। आप जानते हैं कि मुंबई को होम ग्राउंड में हराना मुश्किल है। मुंबई और CSK के बीच वानखेड़े में अब तक 10 मैच खेले गए हैं जिनमें मुंबई ने 7 जीते हैं। अगर आप आंकड़ो पर भरोसा करते हैं तो मुंबई इंडियंस मैच जीतकर दो पाइंट अर्जित जरूर करेगी।’

CSK और मुंबई की राइवलरी पर टॉम मूडी ने कही यह बात

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच की राइवलरी हमेशा चर्चा का विषय रहती है। मुंबई और चेन्नई लीग की सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई इंडियंस ने पांच बार वहीं चेन्नई ने चार बार आईपीएल टाइटल जीता है। दोनों टीमों की राइवलरी को लेकर पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने बात करते हुए कहा, ‘आईपीएल के 15 सालों में मुंबई और CSK ने एक साथ मिलकर कुल 9 ट्रॉफियां जीती है।’

टॉम मूडी ने आगे कहा, ‘इसलिए ये दो असाधारण टीमें जो करती है और जैसे काम करती है इस पर बहुत गर्व है। ये दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही है और प्रतिद्वंद्विता अच्छी है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के लिए बड़ा क्षण होने वाला है क्योंकि वह घर में खेलेंगे और हो सकता है वह पूरी तरह धमाका कर दे।’

close whatsapp