विराट कोहली की बैटिंग तकनीक को काफी करीब से देख रहे हैं एमएस धोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली की बैटिंग तकनीक को काफी करीब से देख रहे हैं एमएस धोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

धोनी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, विराट पहली गेंद को ऐसे नहीं खेलते हैं। 

MS Dhoni And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी थी। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ड्रेसिंग रूम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट पहली गेंद को ऐसे नहीं खेलते हैं- धोनी 

बता दें वायरल हो रही वीडियो में धोनी विराट कोहली की बैटिंग तकनीक के बारे में बात करते हुए दिखे। दरअसल ड्रेसिंग रूम में हुए बातचीत का छोटा सा हिस्सा सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल धोनी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, विराट पहली गेंद को ऐसे नहीं खेलते हैं।

बता दें इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। वहीं धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें धोनी की वायरल हो रही इस वीडियो पर फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखिए एमएस धोनी का वो वीडियो

वहीं अगर मैच की बात करें तो धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने काफी खराब शुरुआत की। इस टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 139 रन ही बनाए। मुंबई की टीम की तरफ से नेहाल वढेरा ने 64 रनों की पारी खेली। लेकिन उनके अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहा।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने बहुत अच्छी शुरुआत की। इस टीम की तरफ से सबसे अच्छी पारी डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली। वहीं अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो CSK  दूसरे नंबर और मुंबई इंडियंस छठे नंबर पर है। बता दें CSK अपना अगला मुकाबला 10 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

close whatsapp