MI vs CSK मैच में MSD और चेन्नई को सपोर्ट करने पहुंची जीवा और साक्षी धोनी

मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी नजर आई।

Advertisement

Ziva Dhoni (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। बता दें यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारी संख्या में फैंस मौजूद रहें। दरअसल इस सीजन जहां भी CSK के मुकाबले हुए वहां सबसे ज्यादा धोनी के फैंस ही नजर आएं हैं।

Advertisement
Advertisement

धोनी को सपोर्ट करने पहुंची साक्षी और जीवा धोनी 

वहीं इस बीच मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी नजर आई। बता दें दोनों CSK को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में दिखी। वहीं सोशल मीडिया पर उनका यह फोटो काफी वायरल हो रहा है। बता दें वायरल हो रही तस्वीर में जीवा के हाथ में CSK का झंडा नजर आ रहा है।

वहीं फैंस उनकी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें साक्षी धोनी के साथ दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज भी नजर आई। दरअसल दीपक चाहर चोटिल होने के कारण आईपीएल से कुछ मैचों के लिए बाहर हो गए थे लेकिन फिर उन्होंने इस मुकाबले में वापसी की और शानदार गेंदबाजी कर 2 विकेट भी चटकाए।

 

वहीं अगर मैच की बात करें तो धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने काफी जल्दी जल्दी अपने विकेट खो दिए। इस टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 139 रन ही बनाए। इस टीम की ओर से नेहाल वढेरा ने 64 रनों की पारी खेली। लेकिन इस खिलाड़ी के अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहा।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने बहुत अच्छी शुरुआत की। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी पारी डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बता दें इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर और मुंबई इंडियंस छठे नंबर है।

Advertisement