IPL 2023: सभी 10 फ्रेंचाइजियों में किसकी जर्सी है सबसे बेस्ट, जानें यहां - 10 का पृष्ठ 6 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: सभी 10 फ्रेंचाइजियों में किसकी जर्सी है सबसे बेस्ट, जानें यहां

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो चुकी है।

5- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) (8.5/10)

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter)

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी नई जर्सी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा की थी। एक फोटोशूट की तस्वीर हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा की थी जिसमें मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर और उमरान मलिक अपनी टीम की जर्सी पहने हुए थे।

बाकी फ्रेंचाइजियों की तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपने मुख्य रंग को रिटेन किया है। ऑरेंज और काला। जर्सी का यही रंग पिछले सीजन में भी था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस समय टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर है।

Previous
Page 6 / 10
Next

close whatsapp