IPL 2023: CSK की 5वीं खिताबी जीत के बाद जडेजा ने धोनी के साथ विवाद की अफवाहों पर लगाम लगाते हुए इंस्टाग्राम डीपी बदली
आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से हराया है।
अद्यतन - मई 30, 2023 10:52 अपराह्न

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोन की कप्तानी में आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर, रिकाॅर्ड पांचवी बार रिकाॅर्ड खिताब को अपने नाम कर लिया है।
बता दें वर्षा बाधित इस मैच में गुजरात से मिले 214 रनों के जबाव में सीएसके को 15 ओवर में 170 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। तो वहीं इसके बाद इस टारगेट को चेन्नई ने रवींद्र जडेजा की करिश्माई बल्लेबाजी के दम पर रोमांचक तरीके से पांच विकेट से हासिल कर लिया है।
बता दें कि सीएसके को आखिरी दों गेंदों पर जीत के लिए 10 रनों की जरूरत होती है और जडेजा पांचवी और छठी गेंद पर छक्का और चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला देते हैं। दूसरी ओर इस मैच के खत्म होने के बाद, शानदार प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अपने कप्तान एमएस धोनी के लिए एक ऐसा जैस्चर पेश किया है जिससे ट्रोलर्स के मुंह बंद हो गए होंगे।
गौरतलब है कि गुजरात के खिलाफ मैच जीतने के बाद रवींद्र जडेजा ने आज 30 मई, मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक्चर बदली है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- सीधे इतिहास की किताबों में
जडेजा की सोशल मीडिया पोस्ट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, फाइनल मैच का हाल:
बता दें कि फाइनल मैच में सीएसके के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।
इसके बाद DLS नियम के पिक्चर में आने के बाद गुजरात से मिले 170 रनों के संशोधित टारगेट को धोनी एंड कंपनी 15 ओवर में पांच विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लेती है। मैच में सीएसके की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ 26, डेवाॅन काॅन्वे 47, अजिंक्य रहाणे 27 और अंबाती रायडू 19 रनों की पारी खेलते हैं। साथ ही रवींद्र जडेजा 6 गेंदों में 15 और शिवम दूबे 32 रन बनाकर नाबाद रहते हैं।