IPL 2023: आरसीबी को उम्मीद है कि रजत पाटीदार जल्द ही एक्शन में लौटेंगे
आरसीबी का आईपीएल 2023 में पहला मैच 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से है।
अद्यतन - Apr 1, 2023 11:53 pm

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) आईपीएल 2023 में अपने सफर को 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
हालांकि, आईपीएल के जारी सीजन के शुरू होने से पहले टीम को तगड़ा झटका तब लगा जब रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी के चलते, टूर्नामेंट के शुरूआती फेज से बाहर हो गए थे। पर अब आरसीबी के लिए मुंबई के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है।
आरसीबी के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी
बता दें कि रजत पाटीदार को लेकर टीम के हेड कोच संजय बांगर ने बड़ा बयान दिया है। संजय ने रजत की इंजरी को लेकर कहा- जहां तक रजत पाटीदार की बात है कि तो वह फिल्हाल हमारे कंट्रोल में नहीं हैं। एनसीए में उसका विशेष इलाज चल रहा है। हम अभी उसकी रिपोर्ट से स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
और एक बार जब हमें स्पष्टीकरण मिल जाएगा तो जाहिर तौर पर मीडिया में भी इसके बारे में जानकारी देंगे। साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि एनसीए इस पर काफी सोच विचार कर रहा है और उसके खेल भविष्य पर एक एक काॅल ले सकता है।
संजय बांगर के दिए बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एनसीए किसी भी वक्त रजत पाटीदार की इंजरी अपडेट की रिपोर्ट आरसीबी मैनेजमेंट को सौंप सकता है, और उम्मीद की जा रही है कि वह टीम से जल्द से जल्द जुड़ सकते हैं।
तो वहीं उनका मुंबई के खिलाफ पहले मैच से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही आपको बता दें कि आरसीबी को आईपीएल 2022 के सीजन में एलिमिनेटर तक पहुंचाने में रजत पाटीदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तो वहीं अगर वह टीम के लिए कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाते हैं, तो टीम को नुकसान हो सकता है।