IPL 2023: मेरे सबसे बुरे समय में शेन वॉर्न ने मेरा साथ दिया: ग्लेन मैक्सवेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: मेरे सबसे बुरे समय में शेन वॉर्न ने मेरा साथ दिया: ग्लेन मैक्सवेल

RCB सीजन 2 पॉडकास्ट में ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि जब वो अपने सबसे बुरे समय से गुजर रहे थे तब शेन वॉर्न ने उनकी काफी मदद की और उनका हर चीज में काफी साथ दिया।

Shane Warne and Glenn Maxwell
Shane Warne and Glenn Maxwell. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व स्पिनर दिवंगत शेन वॉर्न को दुनिया के बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी टीम के लिए 339 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1,001 विकेट झटके हैं। मार्च 2022 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से इस बेहतरीन खिलाड़ी का निधन हो गया।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उन्होंने कमाल की कप्तानी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई थी। बिग बैश लीग में शेन वॉर्न मेलबर्न स्टार्स के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है।

शेन वॉर्न के बारे में बात करते हुए ग्लेन मैक्सवेल जो खुद मेलबर्न स्टार्स में उनके साथ खेल चुके हैं उन्होंने कहा कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बहुत ही दयालु और सबसे वफादार शख्स थे। वो उनको हर बात बताते थे और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैक्सवेल को काफी अच्छी तरह से समझाते थे।

RCB सीजन 2 पॉडकास्ट में ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि जब वो अपने सबसे बुरे समय से गुजर रहे थे तब शेन वॉर्न ने उनकी काफी मदद की और उनका हर चीज में काफी साथ दिया।

शेन वॉर्न को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया बड़ा बयान

मैक्सवेल ने कहा कि, ‘वो सबसे वफादार और सबसे अच्छे इंसान है। उनके पास हर चीज का काफी ज्ञान है। वार्म अप के दौरान शेन वॉर्न युवा स्पिनर्स के पास जाते थे और उनको गेंदबाजी को लेकर काफी कुछ बताते थे। ऐसा लगता ही नहीं था कि वो बहुत ही दिग्गज खिलाड़ी है। वो सीधा आपके दोस्त बन जाते थे।

मैं अपने आप को बहुत ही खुश किस्मत मानता हूं कि क्रिकेट के बाद मैं उनके साथ गोल्फ खेलने जाता था और घंटों तक उनसे बातचीत करता था। मैं उन्हें कॉल भी कर दिया करता था, वो मेरा बहुत ख्याल रखते थे। एक दिन बिग बैश मुकाबले से पहले उन्होंने मुझे देखा जब मैं बाहर ऐसे ही चल रहा था। हमारे बीच में काफी बातचीत हुई।

उन्होंने मुझे मैसेज किया, ‘क्या आप ठीक हैं? पहले मुझे थोड़ा डर लगा लेकिन फिर मैंने उनको बताया कि आखिर मेरे साथ क्या गलत हो रहा है। उन्होंने मुझसे कहा कि, ‘ कोई बात नहीं दोस्त थोड़ा ब्रेक ले लीजिए और आपको जो करना है वो कीजिए, मैं हूं यहां पर।’ इसके बाद मैंने थोड़ा ब्रेक लिया और जब मैंने वापसी की तो मेरा प्रदर्शन पहले से सच में काफी बेहतर हो गया था।

close whatsapp