IPL 2023, MI vs RCB: बैंगलोर की मुंबई पर 8 विकेट से शानदार जीत, विराट ने खेली 82 रनों की पारी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023, MI vs RCB: बैंगलोर की मुंबई पर 8 विकेट से शानदार जीत, विराट ने खेली 82 रनों की पारी 

विराट कोहली ने खेली 49 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter)
Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, MI vs RCB: आईपीएल 2023 का पांचवा मैच आज 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में बैंगलोर ने 8 विकेट से मुंबई को हराकर, आईपीएल 2023 की जीत के साथ शुरूआत की है।

तिलक वर्मा पर भारी पड़े विराट कोहली

बता दें कि मैच में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा के 46 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी के दम पर 171 रन बनाए, लेकिन दूसरी तरफ विराट कोहली ने भी बल्लेबाजी मे नहले पर दहला मारा और 49 गेंदों में 6 चौके व 5 छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेल, अपनी टीम को 8 विकेट से मैच जिताने में मदद की।

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच का हाल:

बता दें कि मैच में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा 84 रनों की नाबाद पारी तिलक वर्मा ने खेली, तो सूर्यकुमार यादव ने 15 तो नेहल वधेरा ने 21 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ गेंदबाजी में बैंगलोर की ओर से कर्ण शर्मा ने 2 विकेट लिए तो मोहम्मद सिराज, रेसी टाॅप्ली, आकाशदीप, हर्षल पटेल और माइकल ब्रेसवेल को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद मुंबई से मिले 172 रनों के लक्ष्य को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 16.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। बैंगलोर की ओर से पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी कर मैच को विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने एक तरफा कर दिया। विराट कोहली 82 और ग्लेन मैक्सवेल 12 रन बनाकर नाबाद रहे, फाफ ने 73 रनों का योगदान दिया।

देंखे आरसीबी की जीत पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/Ramesh__ha/status/1642587488052183042?s=20

close whatsapp