'हार्दिक को मदद की जरूरत है इसलिए..'- स्टीव स्मिथ को गुजरात टीम में देखना चाहते हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हार्दिक को मदद की जरूरत है इसलिए..’- स्टीव स्मिथ को गुजरात टीम में देखना चाहते हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में केन विलियम्सन चोटिल हो गए थे।

Hardik Pandya Steve Smith (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya Steve Smith (Photo Source: Twitter)

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के 16वें सीजन की धमाकेदार शुरूआत कर दी है। ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी दोनों ही पक्षों में गुजरात टाइटंस एक मजबूत टीम लग रही है। लेकिन पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा।

दरअसल कीवी खिलाड़ी केन विलियम्सन CSK के खिलाफ अपनी टीम के लिए रन बचाते हुए चोटिल हो गए। चोटिल होने के बाद वो इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल करने की सलाह दी है।

संजय मांजरेकर के अनुसार यह खिलाड़ी करेंगे केन विलियम्सन को रिप्लेस

न्यूजीलैंड खिलाड़ी केन विलियम्सन गुजरात टाइटंस के लिए नंबर-3 पर बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते थे। लेकिन उनके बाहर होने से फ्रेंचाइजी का टेंशन बढ़ गया है। गुजरात टाइटंस को जल्द ही केन विलियम्सन के रिप्लेसमेंट की घोषणा करनी होगी।

इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘स्टीव स्मिथ उस तरह के खिलाड़ी हैं जिसकी टीम को जरूरत है। प्लस नए नियम के अनुसार वह बिल्कुल फिट बैठते हैं। मैं स्मिथ की कप्तानी देखना पसंद करता हूं, हमने वह देखा और हम भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में इसके बारे में बात कर रहे थे। हार्दिक पांड्या को थोड़ी मदद की जरूरत है, जिसे उन्होंने कबूल किया। तो यह वास्तव में एक अच्छा फैसला हो सकता है।’

क्या आईपीएल 2023 में खेलते नजर आएंगे स्टीव स्मिथ?

स्टीव स्मिथ ने आईपीएल 2023 ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं दिया था। स्टीव स्मिथ इस वक्त स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टीव स्मिथ ने आईपीएल 2023 में खेलने के चांस पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं क्वालीफाई कर पाऊंगा या नहीं? मैंने खुद को नीलामी में भी शामिल नहीं किया।’

‘इसलिए मुझे नहीं लगता की इसकी कोई संभावना है। तो शायद अगले साल हम देखेंगे कि क्या होता हैं। मुझे लगता है कि दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ आना, उनमें से प्रत्येक से सीखने का अनुभव, एमएस धोनी और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना यह अविश्वसनीय रहेगा।’

close whatsapp