IPL 2023: आगामी सीजन से पहले जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की हुई मुलाकात

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है।

Advertisement

Jasprit Bumrah and Jofra Archer (Pic Source-Twitter)

हाल ही में संपन्न हुए महिला प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को जबरदस्त मात दी। जहां एक तरफ महिला टीम ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया वहीं दूसरी ओर अब आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पुरुष टीम भी बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।

Advertisement
Advertisement

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। तमाम लोग इस बेहतरीन टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से मुलाकात की। बता दें, आगामी सीजन में जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

फिलहाल जसप्रीत बुमराह चोटिल है और आगामी सीजन में वो एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट की मानें तो जसप्रीत बुमराह को अभी पूरी तरह से आराम दिया जा रहा है ताकि वो बड़े टूर्नामेंट के लिए चोटिल ना हो जाए। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह जोफ्रा आर्चर से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा ‘रफ्तार’

आगामी सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है मुंबई इंडियंस

बता दें, पिछला सत्र मुंबई इंडियंस के लिए इतना अच्छा नहीं गया था। टीम के किसी भी खिलाड़ी ने पिछले सत्र में ना तो अच्छी बल्लेबाजी की थी और ना ही गेंदबाजी। वो अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी। हालांकि आगामी सत्र में वो जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। उन्होंने अभी तक 5 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके कई खिलाड़ी इस समय फॉर्म में है। हालांकि बुमराह के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झे रिचर्ड्सन भी चोटिल होने की वजह से इस बेहतरीन टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस आगामी सत्र का अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।

Advertisement