IPL 2023: स्टार स्पोर्ट्स और जियोसिनेमा के बीच मैदान के बाहर छिड़ी जबरदस्त जंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: स्टार स्पोर्ट्स और जियोसिनेमा के बीच मैदान के बाहर छिड़ी जबरदस्त जंग

स्टार स्पोर्ट्स ने टेलीविजन अधिकार को 23,575 करोड़ रुपए में हासिल किया था वहीं जिओसिनेमा की पैरंट कंपनी वायकॉम 18 ने 20,500 करोड़ रुपए में डिजिटल अधिकार जीते थे।

Star Sports and Jio Cinema (Pic Source-Twitter)
Star Sports and Jio Cinema (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत हो चुकी है। 31 मार्च को खेले गए इस बेहतरीन टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से जबरदस्त मात दी। यह बेहतरीन मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें, IPL 2023 के सभी मुकाबले घर और बाहर फॉर्मेट में खेले जाएंगे। ऐसा 2019 के बाद से पहली बार होने जा रहा है।

इस बार इस बेहतरीन टूर्नामेंट के मुकाबले जिओसिनेमा और स्टारस्पोर्ट्स दोनों में देखें जा सकते हैं। यह दोनों प्लेटफॉर्म भी यही चाहेंगे कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। IPL 2023 के टेलीविजन के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं जबकि स्ट्रीमिंग अधिकार जिओ सिनेमा के पास हैं।

इसी वजह से दोनों कंपनियों ने क्रिकेट जगत के कई बड़े क्रिकेटर्स को अपने प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने के लिए काफी रुपए खर्च किए हैं। जहां एक तरफ जिओसिनेमा ने महेंद्र सिंह धोनी, सूर्यकुमार यादव और सचिन तेंदुलकर को अपनी टीम में शामिल किया वहीं स्टार स्पोर्ट्स के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा हैं।

दोनों कंपनियों ने कई नई तकनीकों को किया पेश

दोनों कंपनियों ने मैच देखने के दौरान प्रशंसकों के लिए अनुभव को और बेहतर करने के लिए कुछ नई तकनीकों को लॉन्च किया है। जहां एक तरफ जिओसिनेमा ने नए कैमरा एंगल्स को पेश किया है। इससे मैदान का 360 डिग्री व्यू मिलेगा और वो भी 4K में, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में फैंस रियल टाइम हाइलाइट और मुकाबले के की मोमेंट को देख पाएंगे।

बता दें, स्टार स्पोर्ट्स ने टेलीविजन अधिकार को 23,575 करोड़ रुपए में हासिल किया था वहीं जिओसिनेमा की पैरंट कंपनी वायकॉम 18 ने 20,500 करोड़ रुपए में डिजिटल अधिकार जीते थे। BCCI ने IPL मीडिया अधिकार को 5 सालों के पीरियड के लिए 48,390 करोड़ रुपए में बेचा था। अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ही काफी शानदार रहे हैं।

close whatsapp