DC vs SRH: हैदराबाद ने दिल्ली से किया हिसाब बराबर, सनराइजर्स ने कैपिटल्स के खिलाफ 9 रनों दर्ज की जीत
मिचेल मार्श ने दिखाया हरफनमौला खेल
अद्यतन - Apr 29, 2023 11:41 pm

IPL 2023, DC vs SRH: आईपीएल 2023 का 40वां मैच आज 29 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। बता दें कि अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 9 रनों से हरा दिया है।
तो वहीं इस जीत के साथ हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में 7 रनों से मिली हार का भी बदला ले लिया है। गौरतलब है कि यह हैदराबाद की 8 मैचों में तीसरी जीत है और इस जीत के साथ वह 6 अंको के साथ पाॅइंट टेबल में सांतवे स्थान पर पहुंच गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मैच का हाल:
बता दें कि मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। हालांकि, मैच में दिल्ली ने हैदराबाद के 109 रनों पर पांच विकेट निकाल लिए थे।
लेकिन ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के 67 और अंत में हेनरिक क्लासेन के 27 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी के दम पर एक मजबूत लक्ष्य टीम ने दिल्ली के सामने जीत के लिए रखा। साथ ही आपको मैच में दिल्ली की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मिचेल मार्श को सबसे ज्यादा चार विकेट मिले, तो इशांत शर्मा व अक्षर पटेल एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
इसके बाद हैदराबाद से मिले 198 रनों के जबाव में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना पाई और मैच को 9 रनों से गंवा दिया। दिल्ली की ओर से फिलिप साल्ट ने 59 तो मिचेल मार्श ने 63 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अक्षर पटेल भी 14 गेदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके।
देंखे हैदराबाद की जीत पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन
𝐎𝐫𝐚𝐧𝐠𝐞 𝐅𝐢𝐫𝐞 𝐈n 𝐝el𝐡𝐢 🔥 pic.twitter.com/99yjjF5FRl
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 29, 2023
We win. pic.twitter.com/2T0PlHKCOw
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 29, 2023
Nattu & Bhuvi🤝 Death-over yorkers today 💥
Hats off, boys! 🙏
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 29, 2023
Clinical victory for @SunRisers!
Hyderabad close out another game, registering their 3⃣rd win this season! 💥
Tune-in to #CSKvPBKS at #IPLonStar
Tomorrow | Pre-show 2:30 PM & LIVE action at 3:30 PM | Star Sports Network#GameOn #BetterTogether pic.twitter.com/HVgutktUnj— Star Sports (@StarSportsIndia) April 29, 2023
Orange army antar ra babu🧡🔥#SunrisersHyderabad #OrangeArmy pic.twitter.com/oeJXljfZYR
— Sudhapusa (@user_shiva) April 29, 2023
Orange army antar ra babu🧡🔥#SunrisersHyderabad #OrangeArmy pic.twitter.com/oeJXljfZYR
— Sudhapusa (@user_shiva) April 29, 2023
Gelichinam raa..🧡🧡🧡🥹#OrangeArmy #SunRisersHyderabad #SRHvDC pic.twitter.com/CuPHTgmgrL
— Divyan Reddy 👓 (@Divyanmaha9) April 29, 2023