IPL 2023: वो तीन खिलाड़ी जो रजत पाटीदार की जगह RCB टीम में हो सकते हैं शामिल

रजत पाटीदार एड़ी की चोट के चलते आईपीएल के 16वें सीजन से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। मुबंई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में टीम ने शानदार गेंदबाजी व बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। लेकिन आईपीएल शुरू होते ही RCB को बड़ा झटका लग चुका है।

Advertisement
Advertisement

RCB फ्रेंचाइजी ने 3 अप्रैल को रजत पाटीदार के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने का ऐलान कर दिया है। रजत पाटीदार आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड थे। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज लवनीथ सिसोदिया के रिप्लेसमेंट के तौर पर वह टीम से जुड़े।

रजत पाटीदार ने पिछले सीजन एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक जड़ा था। आईपीएल के इस सीजन में रजत पाटीदार RCB के लिए अहम खिलाड़ी माने जा रहे थे, क्योंकि घरेलू टूर्नामेंट में रजत शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं।

लेकिन रजत पाटीदार एड़ी की चोट के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो चुके हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं। जो रजत पाटीदार को रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं।

1. अभिमन्यु इश्वरन

Abhimanyu Easwaran (Photo Source: Twitter)

अभिमन्यु इश्वरन इंडिया-ए के लिए कप्तानी करते हुए नजर आते हैं। अभिमन्यु पहले खिलाड़ी है जो RCB कैंप में रजत पाटीदार को रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं। तीनों ही फॉर्मेट में इस वक्त अभिमन्यु शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 78 फर्स्ट क्लास मैचों में अभिमन्यु ने 45.33 के औसत से 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 46.24 की औसत से 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं बात टी-20 की करें तो अभिमन्यु ने 27 मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारियों के दम पर 728 रन बनाए हैं। अभिमन्यु ने अब तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। RCB मैनेजमेंट रजत पाटीदार के रिप्लेसमेंट के तौर पर अभिमन्यु इश्वरन को जरूर देख रही होगी।

Page 1 / 3
Next

Advertisement