IPL 2023: रियान पराग की जगह इन तीन खिलाड़ियों को RR अगले आगामी मुकाबले में दे सकती है मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: रियान पराग की जगह इन तीन खिलाड़ियों को RR अगले आगामी मुकाबले में दे सकती है मौका

रियान पराग लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 15 रन बना पाए थे।

Riyan Parag (Photo Source: Twitter)
Riyan Parag (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। 6 मैचों में चार जीत और 8 अंको के साथ टीम इस वक्त पहले पायदान पर है। लेकिन पिछले मुकाबले में टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 रनों से हार झेलनी पड़ी। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने शानदार शुरूआत की थी। लेकिन टीम शानदार फिनिशिंग नहीं कर पाई।

टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी। रियान पराग और देवदत्त पाडिक्कल क्रीज पर मौजूद थे। रियान पराग ने ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ जीत की उम्मीद जगाई थी। लेकिन फिर देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज आउट हो गए। जिसके बाद रियान पराग एक भी बड़ा शॉट खेल पाने में नाकामयाब रहे। रियान पराग ने 12 गेंदो में 15 रनों की पारी खेली।

आईपीएल के इस सीजन में रियान पराग कुछ बड़ा कमाल दिखा पाने में नाकामयाब रहे हैं। अब राजस्थान रॉयल्स को रियान पराग की जगह किसी और दूसरे खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका देने की जरूरत है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो रियान पराग को रिप्लेस कर सकते हैं।

1. आकाश वशिष्ट

Aakash Vashist (Photo Source: Instagram)
Aakash Vashist (Photo Source: Instagram)

आकाश वशिष्ट को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रूपए में खरीदा था। आकाश ने अब तक एक भी आईपीएल मुकाबला नहीं खेला हैं। 2022-23 में हिमाचल प्रदेश के लिए खेलते हुए आकाश वशिष्ट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं।

टीम के लिए उन्होंने 54 के औसत और 163.63 के स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए थे। आकाश मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज है साथ ही लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। जिसके चलते आकाश रियान पराग के परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp