IPL 2023: हो गया फैसला! यह तीन खिलाड़ी RCB के प्लेइंग 11 में लेंगे रजत पाटीदार की जगह

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहला मुकाबला 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।

Advertisement

Rajat Patidar (Photo Source: Twitter)

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछला सीजन नंबर-4 पर खत्म किया था। इस सीजन टीम शानदार खेल दिखाते हुए ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। इस सीजन RCB पहला मुकाबला 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।

Advertisement
Advertisement

आईपीएल का सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन पहले ही खिलाड़ियों के चोटिल होकर बाहर होने की खबर सामने आ रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार ने पिछले सीजन RCB के लिए शानदार खेल दिखाया था। रजत पाटीदार ने 7 मुकाबलों में 153 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजत पाटीदार चोटिल रहने के चलते आईपीएल 2023 के शुरूआती मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं।

जिसके चलते मैनेजमेंट को रजत पाटीदार का रिप्लेसमेंट तलाश करना होगा। रजत पाटीदार RCB के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जो प्लेइंग 11 में रजत पाटीदार की जगह नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

1. विराट कोहली

Virat Kohli of RCB. (Photo Source: IPL/BCCI)

विराट कोहली पिछले सीजन फाफ डु प्लेसिस के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आए थे। इस सीजन मैनेजमेंट को फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत के ओपनिंग जोड़ी के साथ जाना होगा। और विराट कोहली को वापस से अपने नंबर-3 पोजिशिन पर बल्लेबाजी करनी होगी।

विराट कोहली ने एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 दोनों ही टूर्नामेंट में इस पोजिशन पर बल्लेबाजी कर शानदार खेल दिखाया था। ऐसे में आईपीएल 2023 में तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर विराट कोहली अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।

Page 1 / 3
Next

Advertisement