GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ शुभमन गिल के पहले IPL शतक पर कुछ ऐसे थे फैंस के रिएक्शन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ शुभमन गिल के पहले IPL शतक पर कुछ ऐसे थे फैंस के रिएक्शन 

गिल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और 1 छक्का लगाया

Shubman Gill (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, GT vs SRH: आईपीएल के जारी 16वें सीजन का 62वां मैच आज 15 मई, सोमवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 188 रन बनाए हैं।

तो वहीं गुजरात टाइटंस को इस टारगेट तक पहुंचाने में ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने महत्वपूर्ण पारी खेली है। गौरतलब है कि मैच में गिल ने 58 गेंदों में 101 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है।

बता दें कि यह गिल का पहला आईपीएल शतक है और वह अब भारत की ओर से क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट में शतक लगाने वाले कुल पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं। अपनी इस पारी के दौरान गिल ने 13 चौके के अलावा 1 गगनचुंबी छक्का भी लगाया। दूसरी ओर गिल की इस पारी पर फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए हैं। मैच में गिल ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली, तो 47 रन साई सुदर्शन ने बनाए।

इसके अलावा अन्य कोई खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना सका। दूसरी ओर आपको सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो टीम ने आखिरी के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की, खासकर भुवनेश्वर कुमार ने जिन्होंने पारी के 20वें ओवर में 1 रन आउट सहित चार विकेट निकाले। मैच में भुवी ने पांच विकेट अपने नाम किए तो मार्को यान्सेन, फजलहक फारूकी व टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला।

देंखे शुभमन गिल की पारी पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/cricmohit01/status/1658141556048822272?s=20

close whatsapp