IPL 2023: MI ने मिनी ऑक्शन में की बड़ी गलती, कैमरन ग्रीन की जगह इन तीन अनुभवी खिलाड़ियों पर लगानी चाहिए थी बोली

मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

Advertisement

Mumbai Indians (Pic Source-Twitter)

मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 2022 सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 14 मुकाबलों में सिर्फ 4 में जीत दर्ज की थी जबकि 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वो अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर रही थी।

Advertisement
Advertisement

हालांकि आगामी सत्र से पहले मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने 13 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया। इन खिलाड़ियों की जगह उन्होंने कई शानदार बल्लेबाजों और गेंदबाजों को अपने खेमे में जगह दी। मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

बता दें, कैमरन ग्रीन ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 8 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 17.38 के औसत और 173.75 के स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए। यही नहीं उन्होंने 8.9 की इकोनामी से 5 विकेट झटके।

ग्रीन के पास टी-20 क्रिकेट का उतना अनुभव नहीं है लेकिन इसके बावजूद मुंबई ने उन्हें अपने दल में शामिल करने के लिए पूरी जी जान लगा दी। तीन ऐसे भी खिलाड़ी थे जिनपर फ्रेंचाइजी कैमरन ग्रीन की जगह बोली लगा सकती थी। सबसे अच्छी बात यह है कि इन तीनों ही खिलाड़ियों के पास टी-20 प्रारूप का काफी अनुभव है।

3- सिकंदर रजा

Sikandar Raza (Photo Source: Twitter)

जिंबाब्वे के शानदार और अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा के लिए यह साल काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। यही नहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से जिंबाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से मात दी।

पाकिस्तान के खिलाफ सिकंदर रजा ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके। यह मैच सुपर 12 राउंड में खेला गया था। सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका रिकॉर्ड फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी काफी अच्छा रहा है। IPL 2023 सत्र की बात की जाए तो सिकंदर रजा ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा था। उनको पंजाब किंग्स में उन्हीं की बेस प्राइस में टीम में शामिल किया।

सिकंदर रजा ने अपने 9 साल के लंबे टी-20 करियर में 66 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 128.86 के स्ट्राइक रेट से 1259 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके नाम 7.18 की इकोनामी से 38 विकेट भी शामिल है। रजा किसी भी टीम के खिलाफ घातक प्रदर्शन कर सकते हैं और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देकर मुकाबले का रुख बदल सकते हैं।

Page 1 / 3
Next

Advertisement