रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले अपने ज्यादतर खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया। जिसके चलते RCB टीम कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। टीम ने पिछले सीजन जिस प्लेइंग 11 पर भरोसा दिखाया था। इस सीजन वहीं खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।
Advertisement
Advertisement
RCB ने मिनी ऑक्शन में शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स और रीस टॉपली जैसे विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया। साथ ही RCB ने भारतीय घरेलू क्रिकेटर्स की प्रतिभाओं पर भी भरोसा दिखाया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक्स बाहर हो गए हैं। RCB ने माइकल ब्रेसवेल को विल जैक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।