आईपीएल 2023: ‘मुझे बदला…’- GT के खिलाफ RR को जीत दिलाने के बाद शिमरोन हेटमायर के अरमां छुपाए नहीं छुपे
गुजरात टाइटंस (GT) को मात देने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल 2023 की अंकतालिका में टॉप स्पॉट पर कब्जा किया।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2023 12:53 अपराह्न

राजस्थान रॉयल्स (RR) आखिरकार 16 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में तीन बार गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ हार का सामना करने के बाद हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को मात देने में सफल रही।
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 16 अप्रैल को शिमरोन हेटमायर के शानदार अर्धशतक के बदौलत जारी आईपीएल 2023 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को तीन विकेट से मात देकर इस टूर्नामेंट में GT के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। आपको बता दें, राजस्थान और गुजरात ने पहली बार आईपीएल 2022 के लीग चरण में एक-दूसरे का सामना किया था, जहां डिफेंडिंग चैंपियन ने पहले सीजन के विजेता को हराया था।
‘आईपीएल में पहली बार RR ने GT को हराया’
जिसके बाद, गुजरात टाइटंस (GT) ने आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 1 और फाइनल में भी राजस्थान रॉयल्स (RR) को पछाड़ा है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) को आखिरकार इस सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) को मात देने में सफलता मिली, जिसके पीछे प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले हेटमायर का हाथ है, जिन्होंने इस मैच मैच मात्र 26 गेंदों में नाबाद 56 रनों की पारी खेली, और अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।
GT vs RR मैच में जब राजस्थान को अंतिम पांच गेंदों पर पांच रनों की जरूरत थी, शिमरोन हेटमायर ने वाइड मिडविकेट फिल्ड पर एक छक्का लगाया, और मैच अपनी टीम के पक्ष में शानदार स्टाइल में फिनिश किया। जिसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में जीत का जश्न मनाया, जिससे साबित होता है कि RR इस मैच को किसी भी हालत में जीतना चाहता था। मैच के बाद हेटमेयर ने कहा कि राजस्थान टीम आखिरकार डिफेंडिंग चैंपियन GT से ‘बदला’ लेने में कामयाब रही।
अब बदला पूरा हुआ: हेटमायर
शिमरोन हेटमायर ने पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा: ‘मेरे पास इस जीत को बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं है। हमारे लिए GT के खिलाफ जीतना मुश्किल रहा है, उन्होंने पिछले साल हमें तीन बार हराया था, इसलिए आज की जीत हमारे लिए बदला लेने जैसी थी। मैं इन स्थितियों में प्रैक्टिस करता हूं, इससे आपको मदद मिलती है, जब आप इस मानसिकता के साथ अभ्यास करते हैं कि आपके पास केवल कुछ ही विकेट शेष हैं, और 8 ओवरों में 100 रनों का पीछा कर रहे हैं।
ईमानदारी से कहूं तो मैं अंतिम ओवर में नूर अहमद का सामना करते हुए सच में बहुत खुश था। नूर ने पूरे मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी, इसलिए मैं जिस पहली गेंद के बारे में सोच रहा था, वह दो रन लेने के बारे में था और फिर जीत के लिए आगे बढ़ना था।’