IPL 2023: पांच डेब्युटेंट जो अपने पहले ही सत्र में मचा देंगे धमाल

मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।

Advertisement

3- सिकंदर रजा

Sikandar Raza (Photo Source: Twitter)

जिंबाब्वे के सबसे महत्वपूर्ण ऑलराउंडरों में से एक सिकंदर रजा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से तमाम लोगों का दिल जीता है। अभी तक सिकंदर रजा ने 160 टी-20 मुकाबलों में 3123 रन बनाए हैं जबकि 7.31 की इकॉनमी से उन्होंने 83 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisement
Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी सिकंदर रजा ने दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मुकबलों में 147.96 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए थे जबकि 6.50 की इकॉनमी से उन्होंने 10 विकेट हासिल किए थे।

IPL 2023 के आगामी सत्र में सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स ने 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इस शानदार खिलाड़ी के पास काफी अनुभव है और पंजाब किंग्स के लिए यह अनुभव काफी कारगर साबित हो सकता है।

Previous
Page 3 / 5
Next

Advertisement