आईपीएल 2023: MI vs SRH- MI के खिलाफ SRH को मजबूत शुरुआत दिलाने के बाद विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल ने लूटी महफिल
मुंबई इंडियंस को अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के लिए 201 रनों की जरूरत है।
अद्यतन - मई 21, 2023 6:34 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण का 69वां मैच इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और फिर इस सीजन में अब तक फ्लॉप रहे मयंक अग्रवाल ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के अंतिम मैच में शानदार अर्धशतक जड़ दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत प्रदर्शन किया, क्योंकि विवरांत शर्मा (47 गेंदों में 69 रन) और मयंक अग्रवाल (46 गेंदों में 83 रन) की नई सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 140 रन जोड़े और मेहमान टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। SRH के इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को मुंबई इंडियंस (MI) के आकाश मधवाल ने आउट किया, हालांकि वे पहले ही मेजबान टीम को काफी नुकसान पहुंचा चुके थे।
विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल ने MI के गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने
आपको बता दें, विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल ने इस सीजन में SRH के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। एक तरफ जहां अग्रवाल ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया, वहीं विवरांत शर्मा की 69 रनों की शानदार पारी किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल की पहली पारी में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। इस पारी के साथ विवरांत ने आईपीएल 2008 के दौरान जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए बनाए गए स्वप्निल असनोदकर (60) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
आपको बता दें, यह MI vs SRH मैच विवरांत शर्मा का डेब्यू सीजन में तीसरा मैच है, लेकिन इससे पहले दो मैचों में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया था। इस बीच, विवरांत और मयंक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर SRH ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए, जबकि आकाश मधवाल ने MI के लिए चार विकेट लिए, वहीं क्रिस जॉर्डन के हाथ एक सफलता लगी।
मुंबई को अब जीत के लिए 201 रनों की जरूरत है, तो वहीं हैदराबाद जारी आईपीएल 2023 में अपने आखिरी मैच में जीत के साथ अपनी अभियान का अंत करना चाहेगी। अगर SRH वानखेड़े स्टेडियम में MI को हरा देती है, तो राजस्थान रॉयल्स (RR) की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बरकरार रहेगी।
यहां देखिए SRH की तूफानी शुरुआत पर कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं
A fantastic season comes to an end for our Brooky Boy with a Golden Duck❤️🔥
He scored total of 190 runs in 11 matches at average of 21 that includes a 100 not out….what an absolute terrific season he had man😍🫡 #MIvSRH pic.twitter.com/9geN7Wpemf
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) May 21, 2023
Really happy for Mayank. He deserves so much more.❤️#MayankAgarwal #MIvsSRH
— Aarushi Joshi | PBKS (@Aarushijoshii) May 21, 2023
Record Alert!
Vivrant made the highest score by an Indian uncapped player on the IPL debut.#VivrantSharma #MayankAgarwal #MIvsSRH #RohitSharma #Cricket #ipl2023 #IPL2O23 #News #NewsUpdate #Playing11 #Cricketfans pic.twitter.com/m0DOn7PhHT
— CricInformer (@CricInformer) May 21, 2023
Highest score by an Indian in his debut innings in IPL history. Vivrant Sharma, take a bow 🫡
He breaks Swapnil Asnodkar's long-standing record before departing!
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 21, 2023
Big relief for Mayank Agarwal as he finally gets his first fifty of the season.#IPL2023 #SRHvsMI #MayankAgarwal pic.twitter.com/Tdby6ImEGC
— Avinash Kr Atish (@AtishAvinash) May 21, 2023
Well done Vivrant sharma on your maiden ipl fifity. One more young gun making it count from J&k 👏
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 21, 2023
Might be late in the season but Vivrant Sharma is announcing himself in some style here.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) May 21, 2023
Man we were going for him in auction but
SRH with all the money bc got him
Vivrant sharma
Another Indian talent pic.twitter.com/lLq5u8cnz2— KKR ADDICTED (@SrutiSruti48163) May 21, 2023
Opening for the first time this season and a well-deserved 5⃣0⃣ for Vivrant Sharma 🧡#SRHvMI pic.twitter.com/21BRZFNtQd
— VIKAS SHARMA (@vikas_samotra) May 21, 2023
Well Played Mayank Agarwal (RCB blood 😍)#MIvSRH #MIvsSRH #Mayankagarwal pic.twitter.com/tcjzZgIsnv
— Divyansh khanna (@meme_lord2663) May 21, 2023
Seems like the Bangalore Boy #MayankAgarwal was determined to make sure #RCB qualified for the play offs !!@mayankcricket@RCBTweets
— Pranay 🇦🇺🇮🇳 (@HegdePranay) May 21, 2023
WHAT AN INNINGS BY MAYANK AGARWAL.
He scored 83 runs from 46 balls including 8 fours and 4 Sixes against Mumbai Indians. An amazing innings from Mayank Agarwal. Well played. pic.twitter.com/j9DdywIzvX
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) May 21, 2023