IPL 2023 Points Table अपडेट: MI vs PBKS मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: MI vs PBKS मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 46वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में खेला गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बोर्ड पर लगाए थे। लियम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदो में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रनों की नाबाद पारी खेली।

वहीं जितेश शर्मा ने 27 गेंदो में 49 रनों की शानदार पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। वहीं अरशद खान के नाम एक विकेट शामिल रहा। लक्ष्या का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को थोड़ी खराब शुरूआत मिली।

कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में शून्य पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद कैमरून ग्रीन पारी के छठे ओवर में (23 रन) पर विकेट गंवा बैठे। लेकिन फिर इशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई।

सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदो में 8 चौके और 2 छक्को की मदद से 66 रन बनाए। वहीं इशान किशन ने 41 गेंदो में 7 चौके और 4 छक्को की मदद से 75 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने अंत में टिम डेविड के नाबाद (19 रन) और तिलक वर्मा के 26 रनों की पारी के चलते 7 गेंदे शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की।

आईपीएल 2023 में 3 मई को हुए दो धमाकेदार मुकाबलो के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची क्या स्थितियां हैं, आइए आपको बताते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2023 में 3 मई का पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। लेकिन बारिश के चलते दोनों टीमों के बीच मैच रद्द हो गया और दोनों टीमों को 2 अंक साझा करने पड़े। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 11 अंक और शानदार रन रेट के चलते पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 11 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।

गुजरात टाइटंस (GT) अब भी 12 अंको के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज कर मुंबई इंडियंस (MI) 10 अंक के साथ छठे पायदान पर आ गई है। वहीं पंजाब किंग्स (PBKS) हार के बाद एक पायदान नीचे गिरकर सातवें पायदान पर आ गई है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस 9 6 3 0 0 12 0.532
LWWWL
2 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 5 4 0 1 11 0.639
LWLWL
3 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 4 0 1 11 0.329
LLWWW
4 राजस्थान रॉयल्स 9 5 4 0 0 10 0.800
LWLLW
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 5 4 0 0 10 -0.030
WLWWL
6 मुंबई इंडियंस 9 5 4 0 0 10 -0.373
WWLLW
7 पंजाब किंग्स 10 5 5 0 0 10 -0.472
LWLWL
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 6 0 0 6 -0.147
LWLLL
9 सनराइजर्स हैदराबाद 8 3 5 0 0 6 -0.577
WLLLW
10 दिल्ली कैपिटल्स 9 3 6 0 0 6 -0.768
WLWWL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 466 9 292 58.25 84 159.59 35 28 5
2 यशस्वी जायसवाल RR 428 9 268 47.56 124 159.7 56 18 1 3
3 डेवॉन कॉनवे CSK 414 10 287 59.14 92 144.25 50 13 5
4 विराट कोहली RCB 364 9 264 45.5 82 137.88 34 11 5
5 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 354 10 243 44.25 92 145.68 23 19 2
6 शुभमन गिल GT 339 9 241 37.67 67 140.66 41 6 3
7 काइल मेयर्स LSG 311 10 204 31.1 73 152.45 28 20 4
8 डेविड वॉर्नर DC 308 9 260 34.22 65 118.46 44 1 4
9 वेंकटेश अय्यर KKR 296 9 199 32.89 104 148.74 24 16 1 1
10 शिखर धवन PBKS 292 7 196 58.4 99 148.98 38 9 2

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मोहम्मद शमी GT 17 9 35 4/11 210 14.53 7.06 247 1
2 तुषार देशपांडे CSK 17 10 34.2 3/45 206 21.76 10.78 370
3 अर्शदीप सिंह PBKS 16 10 36.5 4/29 221 22.56 9.8 361 1
4 पीयूष चावला MI 15 9 35 3/22 210 17 7.29 255
5 मोहम्मद सिराज RCB 15 9 35 4/21 210 17.13 7.34 257 1
6 राशिद खान GT 15 9 36 3/31 216 20.53 8.56 308
7 रवींद्र जडेजा CSK 14 10 35 3/20 210 17.93 7.17 251
8 रविचंद्रन अश्विन RR 13 9 36 2/23 216 20 7.22 260
9 वरूण चक्रवर्ती KKR 13 9 33.4 4/15 202 21.62 8.35 281 1
10 रवि बिश्नोई LSG 12 10 34.3 3/28 207 22.33 7.77 268

close whatsapp