IPL 2023 Points Table अपडेट: RCB vs MI मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: RCB vs MI मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 41 गेंदो में 65 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंदो में 8 चौके और 4 छक्को की मदद से 68 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

जेसन बेहरेनड्रॉर्फ ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन और कुमार कार्तिकेय के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 21 गेंदे शेष रहते हुए ही जीत हासिल कर ली। इशान किशन ने 21 गेंदो में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को शानदार शुरूआत दिलाई।

जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदो में 7 चौके और 6 छक्को की मदद से 83 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। नेहल वढ़ेरा RCB के खिलाफ भी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आए। नेहल वढ़ेरा ने 34 गेंदो में 52 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।

वहीं RCB की गेंदबाजी क्रम की बात करें तो सारे ही गेंदबाजी काफी रन खर्च करे हुए नजर आए। वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 53 रन देकर 2 विकेट और विजय कुमार वैशाक ने 3 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया।

आईपीएल 2023 के इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का क्या हाल है आइए जानते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस 12 अंको के साथ छठे से सीधा तीसरे पायदान पर आ गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हार के बाद पांचवे से सातवें पायदान पर आ गई है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस 11 8 3 0 0 16 0.951
WWLWW
2 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 4 0 1 13 0.636
WNRLLW
3 मुंबई इंडियंस 11 6 5 0 0 12 -0.255
WLWWL
4 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 5 0 1 11 0.089
LNRLWL
5 राजस्थान रॉयल्स 11 5 6 0 0 10 0.388
LLLWL
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 5 6 0 0 10 -0.079
WWLWL
7 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 5 6 0 0 10 -0.345
LLWLW
8 पंजाब किंग्स 11 5 6 0 0 10 -0.441
LLWLW
9 सनराइजर्स हैदराबाद 10 4 6 0 0 8 -0.472
WLWLL
10 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 6 0 0 8 -0.529
WWLWW

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 576 11 365 57.6 84 157.81 45 32 6
2 यशस्वी जायसवाल RR 477 11 297 43.36 124 160.61 62 21 1 3
3 शुभमन गिल GT 469 11 327 46.9 94 143.43 49 13 4
4 डेवॉन कॉनवे CSK 458 11 329 57.25 92 139.21 54 13 5
5 विराट कोहली RCB 420 11 314 42 82 133.76 39 11 6
6 जोस बटलर RR 392 11 273 35.64 95 143.59 42 14 4
7 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 384 11 259 42.67 92 148.26 27 21 2
8 सूर्यकुमार यादव MI 376 11 202 34.18 83 186.14 41 18 4
9 काइल मेयर्स LSG 359 11 236 32.64 73 152.12 35 22 4
10 शिखर धवन PBKS 349 8 243 58.17 99 143.62 47 10 3

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मोहम्मद शमी GT 19 11 43 4/11 258 16.37 7.23 311 1
2 राशिद खान GT 19 11 44 3/14 264 18.74 8.09 356
3 तुषार देशपांडे CSK 19 11 38.2 3/45 230 20.84 10.33 396
4 पीयूष चावला MI 17 11 43 3/22 258 18.88 7.47 321
5 वरूण चक्रवर्ती KKR 17 11 41.4 4/15 250 19.24 7.85 327 1
6 युजवेंद्र चहल RR 17 11 40.5 4/17 245 19.41 8.08 330 2
7 अर्शदीप सिंह PBKS 16 11 40.5 4/29 245 25 9.8 400 1
8 रवींद्र जडेजा CSK 15 11 39 3/20 234 19.2 7.38 288
9 मोहम्मद सिराज RCB 15 11 40 4/21 240 21.07 7.9 316 1
10 रविचंद्रन अश्विन RR 14 11 41 2/23 246 21.64 7.39 303

close whatsapp