IPL 2023 Points Table अपडेट: RR vs KKR मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: RR vs KKR मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की।

RR vs KKR (Photo Source: BCCI/IPL)
RR vs KKR (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 56वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।

चहल ने वेंकटेश अय्यर (57 रन), नीतिश राणा (22 रन), रिंकू सिंह (16 रन) और शार्दुल ठाकुर को (1 रन) पर पवेलियन भेजा। ट्रेंट बोल्ट ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं संदीप शर्मा और केएम आसिफ के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। यशस्वी ने नीतिश राणा द्वारा डाले गए पारी के पहले ही ओवर में 26 रन बना दिए थे। जिसके बाद यशस्वी ने तीसरे ही ओवर में 13 गेंदो में अर्धशतक पूरा किया।

यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदो में 13 चौके और 5 छक्को की मदद से 98 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं कप्तान संजू सैमसन ने 29 गेंदो में 2 चौके और 5 छक्को की मदद से 48 रनों की पारी खेल जीत में अहम योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स ने 41 गेंदे शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है।

आईपीएल 2023 के इस धमाकेदार मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का क्या हाल है, आइए जानते हैं।

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स 12 अंक और शानदार रन रेट के चलते पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स हार के बाद सातवें पायदान पर आ गई है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस 11 8 3 0 0 16 0.951
WWLWW
2 चेन्नई सुपर किंग्स 12 7 4 0 1 15 0.493
WWNRLL
3 राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 0 0 12 0.633
WLLLW
4 मुंबई इंडियंस 11 6 5 0 0 12 -0.255
WLWWL
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 5 0 1 11 0.294
LNRLWL
6 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 5 6 0 0 10 -0.345
LLWLW
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 7 0 0 10 -0.357
LWWLW
8 पंजाब किंग्स 11 5 6 0 0 10 -0.441
LLWLW
9 सनराइजर्स हैदराबाद 10 4 6 0 0 8 -0.472
WLWLL
10 दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 0 8 -0.605
LWWLW

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 576 11 365 57.6 84 157.81 45 32 6
2 यशस्वी जायसवाल RR 575 12 344 52.27 124 167.15 74 26 1 4
3 शुभमन गिल GT 469 11 327 46.9 94 143.43 49 13 4
4 डेवॉन कॉनवे CSK 468 12 342 52 92 136.84 55 13 5
5 विराट कोहली RCB 420 11 314 42 82 133.76 39 11 6
6 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 408 12 277 40.8 92 147.29 31 21 2
7 जोस बटलर RR 392 12 276 32.67 95 142.03 42 14 4
8 सूर्यकुमार यादव MI 376 11 202 34.18 83 186.14 41 18 4
9 वेंकटेश अय्यर KKR 371 12 258 30.92 104 143.8 27 20 1 2
10 काइल मेयर्स LSG 359 11 236 32.64 73 152.12 35 22 4

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 युजवेंद्र चहल RR 21 12 44.5 4/17 269 16.9 7.92 355 3
2 मोहम्मद शमी GT 19 11 43 4/11 258 16.37 7.23 311 1
3 राशिद खान GT 19 11 44 3/14 264 18.74 8.09 356
4 तुषार देशपांडे CSK 19 12 41.2 3/45 248 21.79 10.02 414
5 पीयूष चावला MI 17 11 43 3/22 258 18.88 7.47 321
6 वरूण चक्रवर्ती KKR 17 12 44.4 4/15 268 20.88 7.95 355 1
7 रवींद्र जडेजा  CSK 16 12 43 3/20 258 19.19 7.14 307
8 अर्शदीप सिंह PBKS 16 11 40.5 4/29 245 25 9.8 400 1
9 मोहम्मद सिराज RCB 15 11 40 4/21 240 21.07 7.9 316 1
10 रविचंद्रन अश्विन RR 14 12 45 2/23 270 23.93 7.44 335

close whatsapp