IPL 2023 Points Table अपडेट: SRH vs MI मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: SRH vs MI मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 रनों से जीत दर्ज की।

SRH vs MI (Photo Source: Twitter)
SRH vs MI (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमरून ग्रीन के 64 रनों की पारी के बल पर 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को काफी ज्यादा खराब शुरूआत मिली।

पिछले मैच में शतक जमाने वाले हैरी ब्रूक मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 9 रन पर पवेलियन लौट गए। राहुल त्रिपाठी (7 रन) और कप्तान एडन मॉर्करम भी (22 रन) पर विकेट गंवा बैठे। मयंक अग्रवाल अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन वह पारी 15वें ओवर में राइली मेरेडिथ के हाथों 48 रन पर आउट हो गए।

सनराइजर्स हैदराबाद 19.5 ओवरों में 178 रनों पर ऑलआउट हो गयी। और मुंबई इंडियंस ने 14 रनों से मैच अपने नाम कर लिया है। जेसन बेहरेनड्रॉर्फ, पीयूष चावला और राइली मेरेडिथ ने 2-2 विकेट लिए। वहीं अर्जुन तेंदुलकर और कैमरून ग्रीन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की क्या स्थितियां है, आइए आपको बताते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले। राजस्थान रॉयल्स 8 अंको का साथ पहले पायदान पर हैं। मुंबई इंडियंस लगातार तीसरी जीत और 6 अंको के साथ छठे पायदान पर आ गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद हार के बाद अब भी आठवें पायदान पर है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट Form
1 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 1.354
WWWLW
2 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 3 2 0 0 6 0.761
LWWLW
3 चेन्नई सुपर किंग्स 5 3 2 0 0 6 0.265
WLWWL
4 गुजरात टाइटंस 5 3 2 0 0 6 0.192
LWLWW
5 पंजाब किंग्स 5 3 2 0 0 6 -0.109
WLLWW
6 मुंबई इंडियंस 5 3 2 0 0 6 -0.164
WWWLL
7 कोलकाता नाइट रइडर्स 5 2 3 0 0 4 0.320
LLWWL
8 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 2 3 0 0 4 -0.318
LWLLW
9 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 -0.798
LWWLL
10 दिल्ली कैपिटल्स 5 0 5 0 0 0 -1.488
LLLLL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 259 5 150 64.75 79 172.67 20 18 3
2 वेंकटेश अय्यर KKR 234 5 137 46.8 104 170.8 19 15 1 1
3 शिखर धवन PBKS 233 4 159 116.5 99 146.54 29 8 2
4 शुभमन गिल GT 228 5 163 45.6 67 139.88 25 5 2
5 डेविड वार्नर DC 228 5 195 45.6 65 116.92 31 3
6 विराट कोहली RCB 220 5 149 55 82 147.65 20 10 3
7 तिलक वर्मा MI 214 5 135 53.5 84 158.52 17 14 1
8 जोस बटलर RR 204 5 125 40.8 79 163.2 20 8 3
9 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 200 5 133 50 92 150.38 10 14 2
10 शिमरन हेटमायर RR 183 5 99 183 56 184.85 7 15 1

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 युजवेंद्र चहल RR 11 5 20 4/17 120 14.27 7.85 157 1
2 मार्क वुड LSG 11 4 16 5/14 96 11.82 8.13 130 1
3 राशिद खान GT 11 5 20 3/31 120 15.09 8.3 166
4 मोहम्मद शमी GT 10 5 20 3/25 120 16.7 8.35 167
5 तुषार देशपांडे CSK 10 5 18.2 3/45 110 20.9 11.4 209
6 मोहम्मद सिराज RCB 8 5 20 3/22 120 17.5 7 140
7 रवि बिश्नोई LSG 8 5 18.3 3/28 111 16.5 7.14 132
8 अर्शदीप सिंह PBKS 8 5 17 3/19 102 17.63 8.29 141
9 पीयूष चावला MI 7 5 20 3/22 120 20.43 7.15 143
10 वरूण चक्रवर्ती KKR 7 5 17.4 4/15 106 21 8.32 147 1

close whatsapp