IPL 2023 Points Table अपडेट: RCB vs SRH मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: RCB vs SRH मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की।

Royal Challengers Bangalore (Photo Source: BCCI/IPL)
Royal Challengers Bangalore (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 65वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बोर्ड पर लगाए थे। हेनरिक क्लासेन ने 51 गेंदो में 8 चौके और 6 छक्को की मदद से 104 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। माइकल ब्रेसवेल ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 लिए। वहीं शाहबाज अहमद और हर्षल पटेल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की।

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 172 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। विराट कोहली ने 63 गेंदो में 12 चौके और 4 छक्को की मदद से 100 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 47 गेंदो में 7 चौके और 2 छक्को की मदद से 71 रनों की पारी खेली।

आईपीएल 2023 के इस धमाकेदार मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का क्या हाल है, आइए जानते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 13 मैच में 7 जीत, 14 अंक और शानदार रन रेट के चलते पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर आ गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस जीत के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस (Q) 13 9 4 0 0 18 0.835
WLWWL
2 चेन्नई सुपर किंग्स 13 7 5 0 1 15 0.381
LWWNRL
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 13 7 5 0 1 15 0.304
WWLNRL
4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 13 7 6 0 0 14 0.180
WWLLW
5 मुंबई इंडियंस 13 7 6 0 0 14 -0.128
LWWLW
6 राजस्थान रॉयल्स 13 6 7 0 0 12 0.140
LWLLL
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 7 0 0 12 -0.256
WLWWL
8 पंजाब किंग्स 13 6 7 0 0 12 -0.308
LWLLW
9 दिल्ली कैपिटल्स 13 5 8 0 0 10 -0.572
WLLWW
10 सनराइजर्स हैदराबाद 13 4 9 0 0 8 -0.558
LLLWL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 702 13 456 58.5 84 153.95 55 36 8
2 शुभमन गिल GT 576 13 394 48 101 146.19 62 14 1 4
3 यश्सवी जायसवाल RR 575 13 346 47.92 124 166.18 74 26 1 4
4 विराट कोहली RCB 538 13 396 44.83 100 135.86 52 15 1 6
5 डेवॉन कॉनवे CSK 498 13 370 49.8 92 134.59 58 13 5
6 सूर्यकुमार यादव MI 486 13 260 40.5 103 186.92 52 24 1 4
7 हेनरिक क्लासेन SRH 430 11 240 53.75 104 179.17 30 25 1 2
8 डेविड वॉर्नर DC 430 13 334 33.08 65 128.74 62 5 5
9 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 425 13 290 38.64 92 146.55 33 21 2
10 इशान किशन MI 425 13 294 32.69 75 144.56 50 17 3

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंद औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मोहम्मद शमी GT 23 13 51 4/11 306 16.74 7.55 385 2
2 राशिद खान GT 23 13 52 4/30 312 18 7.96 414 1
3 युजवेंद्र चहल RR 21 13 48.5 4/17 293 18.67 8.03 392 3
4 पीयूष चावला MI 20 13 50 3/22 300 19.15 7.66 383
5 वरूण चक्रवर्ती KKR 19 13 48.4 4/15 292 20.58 8.03 391 1
6 तुषार देशपांडे CSK 19 13 44.5 3/45 269 23.11 9.79 439
7 मोहित शर्मा GT 17 10 30.5 4/28 185 13.53 7.46 230 2
8 मोहम्मद सिराज RCB 17 13 46 4/21 276 20.18 7.46 343 1
9 रवींद्र जडेजा CSK 16 13 45 3/20 270 20.31 7.22 325
10 अर्शदीप सिंह PBKS 16 13 46.5 4/29 281 28.31 9.67 453 1

close whatsapp