आईपीएल 2023: क्या टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद खो चुके हैं विजय शंकर? GT स्टार ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: क्या टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद खो चुके हैं विजय शंकर? GT स्टार ने दिया बड़ा बयान

विजय शंकर आखिरी बार भारत के लिए 2019 वनडे वर्ल्ड कप में खेले थे।

Vijay Shankar. (Image Source: BCCI-IPL)
Vijay Shankar. (Image Source: BCCI-IPL)

भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) के साथ शानदार वापसी की। वह इस सीजन में बल्ले के साथ बेहतरीन फॉर्म में है। हालांकि, शंकर को अब तक गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है।

विजय शंकर ने जारी आईपीएल 2023 में अब तक 6 मैचों में 165 की स्ट्राइक रेट से 6 मैचों में 199 रन बनाए हैं, और गुजरात टाइटंस (GT) को अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस समय, गुजरात टाइटंस (GT) 12 अंको के साथ आईपीएल 2023 की अंकतालिका में टॉप पर काबिज है।

क्या टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद खो चुके हैं शंकर?

आपको बता दें, शंकर ने 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाकर गुजरात टाइटंस (GT) को 7 विकेट की जीत दर्ज करने में मदद की थी। इस मैच के बाद जब भारतीय ऑलराउंडर से राष्ट्रीय टीम में वापसी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेहद ईमानदारी से कहा कि वह इस बारे में बिलकुल भी नहीं सोच रहे हैं, और वह जारी आईपीएल 2023 में केवल अपने खेल का लुफ्त उठा रहे हैं।

विजय शंकर ने पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा: ‘भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी फिलहाल मेरे लिए बहुत दूर की बात है। मैं सच में मानसिक रूप से इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं। अगर मैं अपनी टीम के लिए मैच जीत सकता हूं, तो यही मेरे लिए बहुत बड़ी संतुष्टि होगी। मुझे अपनी टीम की जीत में योगदान देकर बहुत खुशी होती है। क्रिकेट एक ऐसी चीज है, जिससे हम प्यार करते हैं, इसलिए हम खेलना जारी रखते हैं। मेरी कोई अपेक्षा नहीं हैं, मैं बस अपने क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहता हूं।’

आपको बता दें, विजय शंकर आखिरी बार भारत के लिए 2019 वनडे वर्ल्ड कप में खेले थे, जहां चोटिल होने के बाद उन्हें किसी भी प्रारूप में वापस नहीं बुलाया गया।

close whatsapp