अपनी टीम की खराब गेंदबाजी को देख अब खुद विराट कोहली ने उठाया बड़ा जिम्मा, नेट्स में फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल को दिखाई अपनी गेंदबाजी की कला
RCB ने अभी तक इस सीजन में 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें से छह में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - मई 18, 2023 5:08 अपराह्न

आज यानी 18 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है। बता दें, अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को IPL 2023 सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
इसी के साथ मैच से पहले ऐसा देखा गया कि अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान फाफ डु प्लेसिस को गेंदबाजी कर रहे हैं। RCB के सभी खिलाड़ी इस मैच के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। विराट कोहली जो इस टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं उनको नेट्स अभ्यास में ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस को गेंदबाजी करते हुए देखा गया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली गेंदबाज बन गए हैं और वो गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘K.G.F चैप्टर 3, खेल का दिन। विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस हैदराबाद में धमाल मचाने के लिए तैयार हो रहे हैं।’
ये रही वीडियो:
K.G.F Chapter 3
A Game Day special featuring Virat Kohli, Glenn Maxwell and Faf du Plessis, and they are ready to rock in Hyderabad!#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #SRHvRCB pic.twitter.com/xy6GIBfjnR
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 18, 2023
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका की बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस समय पांचवे पायदान पर है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें से छह में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अगर वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला जीत जाते हैं तो वो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के और भी नजदीक आ जाएंगे।
टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान फाफ डु प्लेसिस लगातार बड़ा स्कोर बना रहे हैं लेकिन इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज के अलावा कोई भी अन्य गेंदबाज इस सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। हालांकि अब RCB सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच को अपने नाम करना चाहेंगे।