IPL 2023: धोनी की पूरी कॉपी करने लगे हैं विराट कोहली, माही की तरह देते हैं जर्सी पर ऑटोग्राफ
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने 63 गेंदो में 100 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - May 19, 2023 11:53 am

आईपीएल 2023 का पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन के 104 रनों की शतकीय पारी के दम पर 186 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच 172 रनों की मजबूत साझेदारी हुई।
विराट कोहली ने 63 गेंदो में 100 और फाफ डु प्लेसिस ने 47 गेंदो में 71 रनों की पारी खेली। जिसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। मैच के बाद मैदान में विराट कोहली और सनराइजर्स हैदराबाद के युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए और उन्हें ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
SRH के युवा खिलाड़ियों के लिए किंग कोहली ने दिखाया खास जेस्चर
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने आईपीएल में पूरे 4 साल बाद शतक जड़ा। विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में वापसी करते हुए शतक जड़ चुके हैं। वहीं विराट कोहली का शानदार क्रिकेट करियर दुनिया के हर युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।
मैच के बाद विराट कोहली अपने स्पेशल जेस्चर के साथ युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देते हुए नजर आए। जीत के बाद विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के युवा खिलाड़ियों के जर्सी, बैट और कैप पर अपना ऑटोग्राफ दिया। आईपीएल द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है।
यहां देखें विराट कोहली का वो वीडियो-
पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंची RCB
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला जीतना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बेहद अहम था। इस मैच में जीत दर्ज कर ही टीम प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ सकती थी। हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में 13 मैच में 7 जीत और 14 अंको के साथ चौथे पायदान पर आ गई है।
RCB इस वक्त शानदार रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर विराजमान है। लीग स्टेज में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आखिरी मुकाबला 21 मई को टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉप-4 में जगह बनाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर हाल में इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।