आईपीएल 2023: जोस बटलर के साथ डेट पर जाना चाहते हैं युजवेंद्र चहल; देखिए वायरल वीडियो
चहल और बटलर के बीच पिछले साल से आईपीएल के दौरान बहुत गहरी दोस्ती हो गई है।
अद्यतन - Apr 21, 2023 11:49 am

टीम इंडिया के स्टार लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल दुनिया के सबसे मनोरंजक क्रिकेटरों में से एक हैं। कलाई के स्पिनर अपनी स्पिन विविधताओं के साथ बल्लेबाजों को परेशान करने के अलावा मैदान पर और मैदान के बाहर अपनी मजेदार हरकतों के लिए भी फेमस है।
आपको बता दें, 32-वर्षीय स्पिनर सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। इस बीच, युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के साथी खिलाड़ी जोस बटलर को प्रपोज किया, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
युजवेंद्र चहल ने जोस बटलर को डेट के लिए प्रपोज किया
युजवेंद्र चहल ने बटलर को ‘अपने जीवन का प्यार’ बताया और उनके साथ डेट पर जाने की इच्छा जताई। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 अप्रैल को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां युजवेंद्र चहल एक छोटा फूलदान पकड़े जोस बटलर को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं इंग्लैंड के कप्तान अपनी बेटी को गोद में पकड़कर खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
जब चहल से जोर से कहने के लिए कहा जाता है, तो स्टार लेग-स्पिनर कहते हैं: ‘जोस भाई, आप मेरा प्यार हो। जब मैं पिछले साल आपसे मिला था, मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा था। और हर रात मैं सिर्फ तुम्हें देखता हूं, मैं तुम्हें महसूस करता हूं। क्या आप कृपया मेरे साथ डेट पर चलेंगे?’
चहल का प्रपोजल सुनकर जोस बटलर ने जवाब में कहा: “हां, मैं यूजी के साथ जरूर डेट पर जाऊंगा।”
यहां देखिए वीडियो –
The perfect proposal doesn’t exi- 😂 pic.twitter.com/vENeuVtfTq
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 20, 2023
आपको बता दें, चहल और बटलर के बीच पिछले साल से आईपीएल के दौरान बहुत गहरी दोस्ती हो गई है, और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय भी बिताते हैं। कलाई के स्पिनर फिलहाल जारी आईपीएल 2023 में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है, जिन्होंने 6 मैचों में 18 की औसत से 11 विकेट लिए हैं। 32-वर्षीय ने इस सीजन में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल के इतिहास में 177 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।