आईपीएल 2023: ये क्या, अगले मैच के लिए प्रैक्टिस छोड़ अनुष्का के साथ बैडमिंटन खेलने में लगे हैं विराट कोहली! - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: ये क्या, अगले मैच के लिए प्रैक्टिस छोड़ अनुष्का के साथ बैडमिंटन खेलने में लगे हैं विराट कोहली!

RCB ने विराट कोहली की कप्तानी में पिछले दो आईपीएल 2023 मैच जीते हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma. (Image Source: Instagram)
Virat Kohli and Anushka Sharma. (Image Source: Instagram)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के बहाने एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने को मिल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जारी आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैचों के दौरान स्टेडियम में विराट कोहली और उनकी टीम को चीयर करते हुए नजर आती हैं।

चाहे फिर वह कोहली की टीम की जीत हो या फिर जिम सेशन, ये कपल तो एक-दूसरे को अकेला छोड़ने तैयार ही नहीं है। अभी हाल ही, विराट और अनुष्का का जिम में एक-साथ डांस करने का एक वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर कर लाखों दिल जीत थे, और अब तो दोनों एक-साथ बैडमिंटन खेलते हुए भी नजर आए।

ऐसा लग रहा है, कोहली ने जारी आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की लगातार दो जीत के बाद अपने साथियों का साथ छोड़ दिया है, और सारा समय अपनी पत्नी के साथ बिता रहे हैं, और इस समय सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें और वीडियो इसका सबूत है।

दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 24 अप्रैल को बैडमिंटन खेलते हुए नजर आए, और इस दौरान RCB टीम का कोई भी क्रिकेटर उनके साथ नहीं था। खबरों के अनुसार, इस सेलिब्रिटी कपल ने एक प्यूमा इवेंट में हिस्सा लिया था, और सोशल मीडिया पर इस समय जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो इसी इवेंट के है।

यहां देखिए वायरल तस्वीरें और वीडियो –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

आपको बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) जारी आईपीएल 2023 की अंकतालिका में आठ अंको के साथ पांचवे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इस सीजन में अब तक अपने सात मैचों में से चार में जीत दर्ज की है। इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 26 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है।

close whatsapp