युवराज सिंह ने रवींद्र जडेजा को लिया हल्के में, सोशल मीडिया पर सरेआम उड़ाया मजाक!
युवराज ने जडेजा के हेयरस्टाइल को हल्के में लिया है।
अद्यतन - अप्रैल 27, 2023 9:50 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंड रवींद्र जडेजा का सोशल मीडिया पर सरेआम, हेयरस्टाइल को लेकर मजाक उड़ाया है।
गौरतलब है कि आज 27 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2023 के 37वें मैच में राजस्थान राॅयल्स से सामना हो रहा है। तो वहीं इस मैच से शुरू होने से पहले रवींद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रैक्टिस करते हुए कुछ फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
युवी ने जड्डू का उड़ाया मजाक!
बता दें कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र की इसी पोस्ट पर युवराज सिंह ने एक कमेंट कर उनका मजाक उड़ाया है। युवराज ने जडेजा की पोस्ट कर कमेंट करते हुए लिखा- आपकी हेयरस्टाइल के अलावा। यहां पर युवराज द्वारा किए कमेंट से आप समझ सकते हैं कि वह जडेजा की हेयरस्टाइल को हल्के में लेने की बात कर रहे हैं।
देंखे रवींद्र जडेजा की सोशल मीडिया पोस्ट
Except your hairstyle 💇♂️ sir
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 26, 2023
आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं जडेजा
गौरतलब है कि हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने जब से घुटने की चोट से वापसी की है, तब से वह कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। पहले तो वह भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में जाॅइंट प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए थे।
तो आईपीएल के जारी 16वें सीजन में भी जडेजा कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि जडेजा ने अभी तक खेले गए 7 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। तो वहीं इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन मुंबई के खिलाफ आया, जब उन्होंने कोटे के चार ओवर में मात्र 20 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट निकाले थे।