आईपीएल 2023: यशस्वी जायसवाल के साथ युजवेंद्र चहल की शरारत हुई इंटरनेट पर वायरल!
राजस्थान रॉयल्स (RR) का आईपीएल 2023 में अगला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ धर्मशाला में 19 मई को है।
अद्यतन - May 16, 2023 6:04 pm

टीम इंडिया और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल मैदान पर सबसे स्ट्रीट स्मार्ट क्रिकेटरों में से एक है, तो वहीं मैदान के बाहर वह चंचल स्वभाव के हैं। अपने मजेदार व्यक्तित्व के कारण चहल फैंस के साथ-साथ अपने राष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी टीम के साथियों के चहेते हैं, और सभी के साथ मधुर संबंध साझा करते हैं।
वैसे, कलाई के स्पिनर को अपने सोशल मीडिया गेम से भी बहुत प्यार है, और वह अक्सर अपने कुछ दोस्तों का मजाक उड़ाने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। इस बीच, युजवेंद्र चहल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फेस-स्वैपिंग ऐप का उपयोग करते हुए अपने करीबी दोस्त कुलदीप यादव के महिला एनिमेटेड कैरेक्टर को सभी के सामने लाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब चहल ने यह प्रयोग अपने राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के साथी यशस्वी जायसवाल के साथ किया है।
दरअसल, युजवेंद्र चहल ने 16 मई को यशस्वी जायसवाल की एक महिला एनिमेटेड कैरेक्टर वाली एक मजेदार तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से फैंस का ध्यान आकर्षित किया। अब यशस्वी की प्रफुल्लित कर देने वाली तस्वीर पूरे इंटरनेट पर छा गई है।
यहां देखिए चहल की इंस्टा स्टोरी –
![]()
अगर जारी आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल और चहल के प्रदर्शन की बात करे तो, भारतीय लेग-स्पिनर ने अब तक 13 मैचों में 21 विकेट लिए हैं, और पर्पल कैप जीतने की रेस में तीसरे स्थान पर है, वहीं युवा सलामी बल्लेबाज ने अब तक 13 मैचों में 166.18 की स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं।
वहीं दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इस सीजन में शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन संजू सैमसन की टीम जल्द पटरी से उतर गई और अपने पिछले छह में से पांच मैच गंवा दिए, जिसके कारण उनकी आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं बहुत कम हो गई है।