IPL 2024: अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीतने हैं मुकाबले तो यह तीन बदलाव करने हैं उनके लिए बेहद जरूरी - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीतने हैं मुकाबले तो यह तीन बदलाव करने हैं उनके लिए बेहद जरूरी

29 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया।

2- यश दयाल की जगह आकाशदीप को प्लेइंग XI में करना चाहिए शामिल

Akash Deep (Photo Source: Twitter)
Akash Deep (Photo Source: Twitter)

आरसीबी टीम मैनेजमेंट को यह बात अच्छी तरह से समझनी चाहिए कि अभी तक युवा तेज गेंदबाज यश दयाल ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की है। तीन मैच में यश दयाल ने 97 रन लुटाए हैं जबकि सिर्फ तीन विकेट हासिल किए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी इस युवा खिलाड़ी की गेंदबाजी काफी खराब रही थी।

हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि आकाशदीप भी उनके पास है जो अपनी बारी आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आकाशदीप को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम में शामिल किया जाना चाहिए। वो यश दयाल से बेहतर गेंदबाजी करने में सक्षम है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp