IPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो RCB बनाम KKR मैच के दौरान बन सकते हैं
कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की है।
अद्यतन - मार्च 29, 2024 2:26 अपराह्न
2- छक्के जड़ने की लिस्ट में विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ सकते हैं

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 49 गेंदों में 77 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली थी। विराट कोहली की इसी बल्लेबाजी की वजह से आरसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना पहला मैच जीता था।
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने दो छक्के जड़े थे। भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में 237 छक्के जड़ चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी है जिन्होंने 239 छक्के जड़े हैं जबकि रोहित शर्मा के नाम 261 छक्के हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अगर विराट कोहली तीन छक्के जड़ देते हैं तो वो महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को पछाड़ देंगे।
cricket news in hindiआईपीएलआईपीएल 2024आंद्रे रसेलकोलकाता नाइट राइडर्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुविराट कोहली
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो