IPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो RCB बनाम LSG मैच के दौरान बन सकते हैं
लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज किया जबकि एक में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।
अद्यतन - Apr 2, 2024 3:51 pm
3- विराट कोहली छक्के जड़ने की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़ सकते हैं

विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं।
विराट कोहली ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 181 रन बनाए हैं। तीन पारी में विराट कोहली ने अभी तक 7 छक्के जड़े हैं। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में वो सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। आईपीएल में उन्होंने अभी तक 241 छक्के जड़े हैं।
भारतीयों खिलाड़ियों की बात की जाए तो इस लिस्ट में वो तीसरे स्थान पर हैं। पहले पर रोहित शर्मा है जिन्होंने आईपीएल में 261 छक्के जड़े हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी के नाम 242 छक्के हैं। अगर विराट कोहली लखनऊ टीम के खिलाफ दो छक्के और जड़ देते है तो इस लिस्ट में वो महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ देंगे।