IPL 2024: Match 17: 3 बड़े माइलस्टोन जो GT vs PBKS मैच के दौरान हासिल किए गए
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2024 के 17वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया।
अद्यतन - Apr 5, 2024 8:52 am

गुजरात टाइटन्स (GT) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए, इसके जवाब में पंजाब किंग्स खराब शुरुआत से उबरते हुए शशांक सिंह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 19.5 ओवर में सात विकेट पर 200 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। गुजरात की ओर से नूर ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
पंजाब किंग्स ने इस मैच को एक गेंद शेष रहते अपने नाम किया। वहीं इस मैच में पंजाब की जीत के अलावा और भी कुछ रिकार्ड्स बने, वो तीन रिकार्ड्स क्या थे, आइए जानते हैं।
3 milestones that were reached during PBKS vs GT Match 17 (3 माइलस्टोन जो पंजाब बनाम गुजरात के मैच के दौरान बने)
3) राशिद खान GT के लिए 50 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने

राशिद खान आईपीएल 2024 में अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, उन्होंने 9.06 की इकॉनमी रेट से रन देकर चार विकेट लिए हैं। गुरुवार को उन्होंने जितेश शर्मा (16) का विकेट हासिल करते हुए 4-0-40-1 के आंकड़े दर्ज किए। हालांकि, जितेश शर्मा का विकेट लेकर राशिद टाइटन्स के लिए 50 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने।
राशिद ने 37 पारियों में 22.36 की शानदार गेंदबाजी औसत से 50 विकेट लिए हैं। अपने आईपीएल करियर में, राशिद ने 143 विकेट लिए हैं, और वो इस लीग के इतिहास में विदेशी खिलाड़ियों में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।