IPL 2024: 5 खिलाड़ी जिनपर RCB बनाम CSK मैच पर होगी सबकी निगाहें
आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनपर CSK बनाम RCB मैच में सभी की निगाहें होंगी।
अद्यतन - Mar 2, 2024 5:30 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गतविजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस पहले मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में टीम 2023 सीजन में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी। हालांकि आगामी सीजन में टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स भी आगामी सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनपर CSK बनाम RCB मैच में सभी की निगाहें होंगी।
5- मथीशा पथिराना

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने पिछले सीजन में अपनी छाप छोड़ी थी। महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया और उन्हें लगातार मौके दिए। बता दें, मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2023 में 12 मैच में 19 विकेट हासिल किए थे।
मथीशा पथिराना पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी ने तीन मैच में 8 विकेट हासिल किए थे। वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।