IPL 2024: मैच 19: पांच बड़े रिकार्ड्स जो RR vs RCB मैच के दौरान टूटे
राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL 2024 के 19वें मुकाबले में 6 विकेट से हराया
अद्यतन - अप्रैल 7, 2024 9:53 पूर्वाह्न

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से मात दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने जोस बटलर के शतकीय पारी के बदौलत 5 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया।
राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने नाबाद 100 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से रीस टॉप्ली ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। आईपीएल 2024 में आरसीबी की ये लगातार तीसरी हार है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चौथा मैच जीता है और उनकी टीम पॉइटंस टेबल में आठ अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई। राजस्थान की जीत के अलावा इस मैच में कुछ और भी रिकार्ड्स बने, वो रिकॉर्ड क्या थे आइए देखते हैं।
5) IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कैच

विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, इसी बीच आरसीबी के पूर्व कप्तान ने फील्डिंग में भी एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया। मॉडर्न डे क्रिकेट की दुनिया के सबसे फिट एथलीटों में से एक, कोहली ने 240 आईपीएल पारियों में कुल 110 कैच पकड़े हैं।
वह अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर हैं, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज प्लेयर सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 204 पारियों में 109 कैच लिए थे।