IPL 2024 शुरू होने से पहले MS Dhoni को मिला खास तोहफा, फैन ने दी नारायण भगवान की मूर्ति

महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त चेपॉक में आईपीएल के आगामी सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

MS Dhoni with his Fan (Photo Source: X/Twitter)

A fan gifted Lord Narayana Idol to MS Dhoni: आईपीएल का 17वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस के फेवरेट थाला धोनी एक बार फिर से पीली जर्सी में सबका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस वक्त चेपॉक में आगामी सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Advertisement
Advertisement

धोनी के लिए फैंस का प्यार किसी से छुपा नहीं है, फैंस अक्सर धोनी को खास चीज गिफ्ट करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में चेपॉक में एक फैन ने धोनी को नारायण भगवान की मूर्ति भेंट में दी है।

फैन ने MS Dhoni को दिया खास तोहफा

भारतीय और आईपीएल फैंस के लिए धोनी (MS Dhoni) एक इमोशन है, फैंस अलग-अलग अंदाज में धोनी के लिए अपना प्यार दिखाते हुए नजर आते हैं। चेपॉक में एक फैन ने महेंद्र सिंह धोनी को नारायण भगवान की मूर्ति और एक खास फोटो फ्रेम दिया है। फोटो फ्रेम में सेंटर में CSK जर्सी में धोनी की तस्वीर है, और खास डिजाइन बना हुआ है।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। जिसमें एक फैन धोनी को पेंटिंग देते हुए नजर आया था। वह तस्वीर CSK के आईपीएल 2024 फोटो सेशन के दौरान की थी।

क्या आईपीएल 2024 है धोनी का आखिरी सीजन..?

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले एक बार फिर चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है कि, क्या यह सीजन एमएस धोनी (MS Dhoni) का आखिरी सीजन है। आपको बता दें पिछले 2-3 सालों से ही यह चर्चा लगातार हो रही है। आईपीएल 2023 फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम करने के बाद धोनी ने कहा था कि वो अपने फैंस के लिए एक और सीजन जरूर खेलेंगे।

पिछले सीजन धोनी (MS Dhoni) घुटने की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने टीम के लिए अपना समर्पण पूरी तरह दिखाया था। आईपीएल 2023 के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। आईपीएल 2023 में धोनी ने 16 मैचों में 26.00 के औसत और 182.45 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए थे। आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

 

Advertisement