तीन खिलाड़ी जिनको CSK ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले किया रिलीज और मुंबई इंडियंस इनको कर सकता है अपनी टीम में शामिल
चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम से बाहर कर दिया है।
अद्यतन - नवम्बर 30, 2023 1:09 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा कर दी है। 19 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सभी टीमें कुछ शानदार खिलाड़ियों को अपने-अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम से बाहर कर दिया है। उनके नाम है बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, भगत वर्मा, शुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, काइल जेमिसन और सिसंदा मगाला।
इनमें से कुछ खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस आगामी संस्करण के लिए अपनी टीम में शामिल कर सकती है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन सीएसके के रिलीज खिलाड़ियों के बारे में जिनको मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के खिलाड़ियों की नीलामी में अपनी टीम में शामिल कर सकती है।
3- ड्वेन प्रिटोरियस

ड्वेन प्रिटोरियस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर हैं जिन्होंने राष्ट्रीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भाग लिया है। हालांकि उन्हें लगातार मौका नहीं मिला और यही वजह है कि ड्वेन प्रिटोरियस ने 2023 के शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स में भी ड्वेन प्रिटोरियस को ज्यादा मुकाबले खेलने को नहीं मिले। हालांकि मुंबई इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर सकता है।
ड्वेन प्रिटोरियस के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वो अंतिम ओवर्स में गेंदबाजी भी कर सकते हो नीचे आकर महत्वपूर्ण भी बना सकते हैं।