IPL 2024 Auction: तीन खिलाड़ी जिनकी हुई घर वापसी
आईपीएल 2024 की नीलामी में मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।
अद्यतन - जनवरी 10, 2024 3:46 अपराह्न
1- शार्दुल ठाकुर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा। इससे पहले भी यह अनुभवी खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एमएस धोनी की कप्तानी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और उस साल उन्होंने टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
आईपीएल 2021 में भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ही एक और ट्रॉफी जीती। आईपीएल के चार सीजन शार्दुल ठाकुर ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ही खेले और 48 मैच में उन्होंने 55 विकेट झटके। आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा लेकिन ठाकुर इस फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके बाद 2023 सीजन में उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रेड किया लेकिन गेंदबाजी से ठाकुर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। आगामी सीजन के लिए चेन्नई टीम ने ठाकुर के ऊपर भरोसा जताया है और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।