रविवार, 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले SRH को सिर्फ 113 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर के शानदार अर्धशतक की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला SRH को उल्टा पड़ गया। पैट कमिंस एंड कंपनी 18.3 ओवर्स में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। वहीं मार्करम ने 20 रनों का योगदान दिया। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा को 2-2 विकेट मिले।
आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने महज 10.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 26 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। मैच के बाद आईपीएल अवार्ड्स विनर की घोषणा की गई।
IPL 2024 Award Winners List: आईपीएल 2024 के विजेताओं की सूची पर एक नजर डालें-
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 विजेता-
अवॉर्ड का नाम
विजेता
प्राइज मनी
विनर
कोलकाता नाइट राइडर्स
20 करोड़
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 उपविजेता-
अवॉर्ड का नाम
विजेता
प्राइज मनी
उप-विजेता
सनराइजर्स हैदराबाद
12.5 करोड़
IPL 2024: फेयरप्ले अवॉर्ड
अवॉर्ड का नाम
विजेता
फेयरप्ले अवॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)
अवॉर्ड का नाम
विजेता
प्राइज मनी
ऑरेंज कैप
विराट कोहली
10 लाख
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट)