IPL 2024 MI Playing XI

IPL 2024: बैटिंग में रोहित, ऑलराउंडर में हार्दिक और गेंदबाजी में बुमराह, MI की इस प्लेइंग XI को हराना आसान नहीं होगा

मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ करेगी।

मिडिल ऑर्डर (सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा)

MI Middle Order (Photo Source: X/Twitter)
MI Middle Order (Photo Source: X/Twitter)

सूर्यकुमार यादव को मुंबई के लिए सबसे विश्वसनीय खिलाड़ी माना जा रहा है और उनके बल्लेबाजी आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि सूर्या पिछले कुछ सीजन में मुंबई के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। 2023 में, उन्होंने 16 मैचों में 181.13 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए और सीजन में टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बने।

तिलक वर्मा ने पिछले दो वर्षों में MI के लिए अच्छा काम किया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2023 आईपीएल में 164.11 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए। टूर्नामेंट में उनके आंकड़ों की बारे में बात करें तो उन्होंने 11 मैचों में 42.87 के उल्लेखनीय औसत से 343 रन बनाए हैं।

Previous
Page 2 / 4
Next

close whatsapp